1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. फिर दहल उठी दिल्ली..., रोहिणी में डबल मर्डर की वारदात, दो नाबालिगों की हुई हत्या

फिर दहल उठी दिल्ली..., रोहिणी में डबल मर्डर की वारदात, दो नाबालिगों की हुई हत्या

 Published : May 21, 2026 06:54 am IST,  Updated : May 21, 2026 06:57 am IST

दिल्ली के रोहिणी में डबल मर्डर की दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, पुरानी रंजिश का बदला लेने गए दो नाबालिगों की हत्या कर दी गई है। पुलिस इस घटना की जांच में जुटी हुई है।

Delhi double murder in Rohini - India TV Hindi
सांकेतिक फोटो। Image Source : PEXELS

राजधानी दिल्ली एक बार फिर से दहल गई है। दिल्ली के रोहिणी इलाके में डबर मर्डर की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। रोहिणी के अमन विहार इलाके में खूनी संघर्ष के दौरान दो नाबालिगों की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान जॉनी और मयंक के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, ये घटना पुरानी रंजिश को लेकर बताई जा रही है। पुलिस इस मामले में जांच और आगे की कार्रवाई कर रही है।

कैसे हुई पूरी घटना?

रोहिणी में डबल मर्डर की वारदात को लेकर शुरुआती जांच में सामने आया है कि जॉनी और मयंक अपने साथी दिनेश के साथ अमन विहार इलाके में पहुंचे थे  जहां तीनों रितेश नाम के युवक की तलाश कर रहे थे। लेकिन इसी दौरान उनका दूसरे पक्ष से विवाद हो गया। आरोप है कि जॉनी और मयंक ने एक महिला और उसके बेटे पर हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देकर जब आरोपी मौके से भागने लगे तो महिला का बेटा और कुछ लोगों ने आरोपियों का पीछा किया। इसी दौरान भागते समय आरोपियों के हाथ से चाकू गिर गया और पीछा कर रहे नाबालिग ने चाकुओं से दोनों पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।

वारदात के बाद घायल हमलावरों को अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया। वहीं, हमलावरों के एक साथी दिनेश का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस ने अब तक क्या कार्रवाई की?

वहीं, मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वारदात में शामिल नाबालिग आरोपी को पकड़ लिया है। हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर हत्या और हत्या की कोशिश का क्रॉस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, मृतकों के परिजनों का कहना है कि उनके बच्चों का किसी से कोई विवाद नहीं था और उन्हें नहीं पता कि उनके बच्चों को क्यों मारा गया। ऐसे में पुलिस मामले की जांच अच्छे से करे।

ये भी पढे़ं- दिल्ली के इंद्रपुरी में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति समेत तीन पर हत्या का मामला दर्ज

दिल्ली के कॉलेज के पास हुई गोलीबारी, 1 शख्स की मौत, पुलिस और FSL की टीम मौक पर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।