1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. छात्रा से बात करने पर नाराज हुआ सीनियर, स्कूल से बाहर ले जाकर जूनियर छात्र की उंगली काट डाली

छात्रा से बात करने पर नाराज हुआ सीनियर, स्कूल से बाहर ले जाकर जूनियर छात्र की उंगली काट डाली

 Published : Nov 11, 2023 07:58 am IST,  Updated : Nov 11, 2023 07:58 am IST

पीड़ित छात्र इतना डरा हुआ था कि उसने घर जाकर अपने माता-पिता को हमले के बारे में नहीं बताया और दावा किया कि मोटरसाइकिल की चेन से उसकी उंगली कट गई थी।

crime - India TV Hindi
सहपाठी छात्रा से बात करने पर छात्र की उंगली काटी (प्रतीकात्मक तस्वीर) Image Source : FILE PHOTO

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के द्वारका दक्षिण में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सहपाठी छात्रा से बात करने पर 12वीं कक्षा के एक छात्र के साथ ना केवल मारपीट की गई बल्कि उसकी उंगली भी काट दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। आरोपी छात्र भी उसी स्कूल में पढ़ाई कर चुका है और अपना ग्रेजुएशन भी पूरा कर चुका है।

पेरेंट्स से कहा- मोटरसाइकिल की चेन से कटी उंगली 

यह घटना 21 अक्टूबर को हुई। पुलिस ने कहा कि पीड़ित इतना डरा हुआ था कि उसने अपने माता-पिता को हमले के बारे में नहीं बताया और दावा किया कि मोटरसाइकिल की चेन से उसकी उंगली कट गई थी। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को पीड़ित छात्र ने अपने माता-पिता को घटना के बारे में बताया, जिन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में FIR दर्ज कर ली गई है।

छात्रा से दोस्ती पर जताई आपत्ति 

पीड़ित छात्र ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसे स्कूल के बाहर मिला और उसे एक पार्क में ले गया। वहां उसने पीड़ित लड़के की ट्यूशन क्लास की एक छात्रा से दोस्ती पर आपत्ति जताई और फिर उस पर पत्थर से हमला कर दिया। पुलिस ने कहा कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आरोपों का सत्यापन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।