1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली: जनवरी की सर्दियों में गर्मी का एहसास, टूट गया रिकॉर्ड, सोमवार से बारिश की उम्मीद, बढ़ सकती है ठंड

दिल्ली: जनवरी की सर्दियों में गर्मी का एहसास, टूट गया रिकॉर्ड, सोमवार से बारिश की उम्मीद, बढ़ सकती है ठंड

 Published : Jan 22, 2023 11:43 pm IST,  Updated : Jan 23, 2023 06:47 am IST

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 23 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में हल्की छिटपुट बारिश की संभावना जताई है। उसके बाद 24 से 26 जनवरी के दौरान गरज के साथ भारी बारिश की संभावना है।

जनवरी की सर्दियों में गर्मी का एहसास, टूट गया रिकॉर्ड- India TV Hindi
जनवरी की सर्दियों में गर्मी का एहसास, टूट गया रिकॉर्ड Image Source : FILE

दिल्ली की सर्दी पूरी दुनिया में फेमस है। जनवरी माह में यहां ठंड शिमला और मनाली से भी ज्यादा होती है। पारा 1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। इसके साथ ही कोहरा और गलन अलग ही सितम ढहाती है। वैसे तो जनवरी अपनी सर्दियों के लिए जाना जाता है लेकिन रविवार 22 जनवरी को दिल्ली वालों को सर्दी में भी गर्मी का एहसास हो गया। दिन में अच्छी धूप खिली और जो लोग सुबह स्वेटर और जैकेट पहनकर घर से निकले थे वे गर्मी की वजह से परेशान होते दिखे।

सोमवार से अगले चार दिन तक दिल्ली का मौसम बदला रहेगा

दिल्ली में साल 2019 के बाद इस साल रविवार को जनवरी में तीन साल में पहली बार अधिकतम तापमान 24 डिग्री तक पहुंच गया। सुबह के समय दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में कोहरा छाया रहा, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया वैसे-वैसे  आसमान साफ होता गया। तेज धूप तो यह कोहरा भी छंट गया और तापमान में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसीलिए दिल्ली का अधिकतम तापमान से तीन डिग्री अधिक 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि सोमवार से अगले चार दिन तक दिल्ली का मौसम बदला रहेगा। बूंदाबांदी से लेकर अच्छी बरसात होने का भी पूर्वानुमान है।

उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश की संभावना 

इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 23 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में हल्की छिटपुट बारिश की संभावना जताई है। उसके बाद 24 से 26 जनवरी के दौरान गरज के साथ भारी बारिश की संभावना है। आईएमडी के मुताबकि, अगले 5 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान हिमाचल प्रदेश और बिहार और अगले 48 घंटों के दौरान ओडिशा में रात और सुबह के समय घने कोहरे की भी भविष्यवाणी की है।

ये भी पढ़ें - 

फिर जहरीली हुई दिल्ली की हवा, सांस लेने में हो रही दिक्कत, 26 जनवरी की परेड में खलल डाल सकती है तेज बारिश, IMD ने जताई संभावना

सावधान : सोमवार से घाटी में होगी बर्फ़बारी और बारिश, घटेगा तापमान और बढ़ेगी ठंड, इन जगहों पर हिमस्खलन की आशंका

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।