1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली: कड़कड़डूमा के आदित्य मॉल में लगी आग, दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर मौजूद

दिल्ली: कड़कड़डूमा के आदित्य मॉल में लगी आग, दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर मौजूद

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 24, 2020 09:29 am IST,  Updated : Sep 24, 2020 10:10 am IST

कड़कड़डूमा स्थित आदित्य मॉल में आग लगने की खबर है। दमकल की आठ गाड़ियों को घटना स्थल पर रवाना किया गया है।

delhi,  fire- India TV Hindi
दिल्ली: मॉल में लगी आग Image Source : ANI/TWITTER

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के कड़कड़डूमा स्थित आदित्य मॉल में आग लगने की खबर है। दमकल की आठ गाड़ियों को घटना स्थल पर रवाना किया गया है। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हैं। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

जानकारी के मुताबिक कड़कड़डूमा स्थित आदित्य मॉल में आग लगते ही अफरा-तफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। सुबह का समय होने के चलते भीड़-भाड़ कम थी। स्थानीय लोगों ने आग लगने की खबर दमकल विभाग को दी। सूचना मििलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू हो गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।