1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. टीचर्स और कर्मचारियों के वैक्सीनेशन के बाद ही खुलेंगे प्राइवेट स्कूल, केजरीवाल सरकार का निर्देश

टीचर्स और कर्मचारियों के वैक्सीनेशन के बाद ही खुलेंगे प्राइवेट स्कूल, केजरीवाल सरकार का निर्देश

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 28, 2021 12:54 pm IST,  Updated : Aug 28, 2021 12:54 pm IST

निजी सहायता प्राप्त और गैर-सहायता प्राप्त स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे एक सितंबर से कक्षा नौंवीं से 12वीं के लिए स्कूलों को फिर से खुलने से पहले अपने शिक्षकों और कर्मचारियों का टीकाकरण कराएं। 

टीचर्स और कर्मचारियों के वैक्सीनेशन के बाद ही खुलेंगे प्राइवेट स्कूल, केजरीवाल सरकार का निर्देश- India TV Hindi
टीचर्स और कर्मचारियों के वैक्सीनेशन के बाद ही खुलेंगे प्राइवेट स्कूल, केजरीवाल सरकार का निर्देश Image Source : FILE

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने प्राइवेट स्कूलों के खुलने से पहले वहां काम करने वाले शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों का वैक्सीनेशन कराने का निर्देश जारी किया है। निजी सहायता प्राप्त और गैर-सहायता प्राप्त स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे एक सितंबर से कक्षा नौंवीं से 12वीं के लिए स्कूलों को फिर से खुलने से पहले अपने शिक्षकों और कर्मचारियों का टीकाकरण कराएं। दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग ने इस संबंध में एक परिपत्र जारी किया। 

कोरना की स्थिति में उल्लेखनीय सुधार के बाद, दिल्ली सरकार ने शुक्रवार को घोषणा की कि कक्षा नौंवीं से 12वीं तक के स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थान एक सितंबर से फिर से खुलेंगे। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की बैठक में यह फैसला लिया गया। डीडीएमए द्वारा गठित एक समिति ने इस सप्ताह की शुरुआत में अपनी रिपोर्ट सौंपी थी जिसमें राष्ट्रीय राजधानी में स्कूलों को चरणबद्ध तरीके से फिर से खोलने की सिफारिश की गई थी। 

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि छोटी कक्षाओं के संबंध में अंतिम निर्णय लिया जाना बाकी है। साथ ही कहा कि वरिष्ठ कक्षाओं के लिए स्कूलों को फिर से खोलने के प्रभाव का विश्लेषण करने के बाद इस संबंध में फैसला किया जाएगा। हालांकि, सूत्रों ने संकेत दिया है कि छठी से आठवीं कक्षा के लिए स्कूलों को आठ सितंबर से फिर से खोला जा सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।