1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. Delhi MCD BY Election 2025: दिल्ली नगर मिगम की 12 सीटों के लिए उपचुनाव, कल है वोटिंग, जानें कौन सी हैं सीटें

Delhi MCD BY Election 2025: दिल्ली नगर मिगम की 12 सीटों के लिए उपचुनाव, कल है वोटिंग, जानें कौन सी हैं सीटें

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Nov 29, 2025 05:23 pm IST,  Updated : Nov 29, 2025 11:58 pm IST

दिल्ली नगर निगम की 12 सीटों पर उपचुनाव के लिए कल मतदान होगा। भाजपा और आम आदमी के बीच कड़ा मुकाबला है। जानें कौन सी हैं वो सीटें जिनपर कल वोटिंग होगी और रिजल्ट कब आएगा?

दिल्ली एमसीडी उपचुनाव 2025- India TV Hindi
दिल्ली एमसीडी उपचुनाव 2025 Image Source : FILE PHOTO (ORFONLINE)

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में नगर निगम की 12 सीटों के लिए कल मतदान होगा। चुनाव आयोग ने 12 नगर पार्षदों के रिक्त पदों को भरने के लिए एमसीडी उपचुनाव की तारीखों का पहले ही ऐलान कर दिया था। अधिसूचना जारी होने और नामांकन शुरू होने की तिथि 3 नवंबर और मतदान की तिथि 30 नवंबर रखी गई थी। वहीं, वोटिंग के बाद मतगणना यानी काउंटिंग तीन दिसंबर को होगी। चुनाव आयोग ने इसके लिए तैयारी पूरी कर ली है और 12 सीटों के लिए कल वोटिंग होगी। एमसीडी चुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच है। 

12 सीटें जिनपर होगी कल वोटिंग, जानें पूरी डिटेल्स 
  1. मुंडका, जो सामान्य सीट है।

     

  2. शालीमार बाग, महिला आरक्षित सीट है।
     
  3. अशोक विहार भी महिला आरक्षित सीट है।
     
  4. चांदनी चौक, सामान्य सीट है।
     
  5. चांदनी महल, सामान्य सीट है।
     
  6. द्वारका, महिला आरक्षित सीट है।
     
  7. दिचाऊं कलां, महिला आरक्षित सीट है।
     
  8. नारायणा, सामान्य सीट है।
     
  9. संगम विहार, सामान्य सीट है।
     
  10. दक्षिण पुरी, अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट है।
     
  11. ग्रेटर कैलाश सीट महिला आरक्षित सीट है।
     
  12. विनोद नगर, सामान्य सीट है।
 
  • एमसीडी चुनाव के लिए मतदान की तिथि 30/11/2025 (रविवार) है।
     
  • मतगणना की तिथि 03/12/2025 (बुधवार) है।
     
  • चुनाव संपन्न होने की तिथि 10/12/2025 (बुधवार) है।
कैसे 12 सीटें खाली हुई थीं, जानिए
शालीमार बाग-बी वार्ड से पार्षद रहीं रेखा गुप्ता अब दिल्ली की वर्तमान मुख्यमंत्री हैं। उनके मुख्यमंत्री बनने के बाद यह सीट खाली हो गई थी। वहीं, द्वारका-बी वार्ड से भाजपा पार्षद कमलजीत सहरावत के पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट से सांसद के रूप में निर्वाचित होने के बाद ये सीट खाली हो गई थी। 

फरवरी में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में दिल्ली के कई पार्षदों ने अपनी किस्मत आजमाई थी और जीतने के बाद कुछ पार्षद विधायक बन गए। विधायक बनने के बाद उन्होंने नगर निगम के पार्षद पद से इस्तीफा दे दिया था। इस वजह से ये वार्ड खाली हो गए और अब इन वार्डों में नए चुनाव कराए जाएंगे। भाजपा और आम आदमी पार्टी दोनों ही इन सीटों पर जीत दर्ज करने की पूरी कोशिश करेंगी।

ये भी पढ़ें:
MCD उपचुनावः AAP ने क्यों नहीं दिया बड़े नेताओं को टिकट, सौरभ भारद्वाज ने बताई वजह
दिल्ली में AAP को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राजेश गुप्ता BJP में शामिल; केजरीवाल का नाम लेकर हुए भावुक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।