1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर तकनीकी कारणों से सेवा बाधित

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर तकनीकी कारणों से सेवा बाधित

 Edited By: Shashi Rai @km_shashi
 Published : Sep 12, 2022 09:51 am IST,  Updated : Sep 12, 2022 09:51 am IST

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर एक ट्रेन में तकनीकी खामी के कारण सुल्तानपुर और घिटोरनी स्टेशन के बीच मेट्रो सेवाएं उपलब्ध नहीं हैं।

Metro- India TV Hindi
Metro Image Source : FILE PHOTO

Highlights

  • दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर तकनीकी कारणों से सेवा बाधित
  • सुल्तानपुर और घिटोरनी स्टेशन के बीच मेट्रो सेवाएं उपलब्ध नहीं हैं

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर एक ट्रेन में तकनीकी खामी के कारण सुल्तानपुर और घिटोरनी स्टेशन के बीच मेट्रो सेवाएं उपलब्ध नहीं हैं। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। सेवाओं में बाधा के कारण सुबह येलो लाइन के मेट्रो स्टेशनों पर काफी भीड़ रही। दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन दिल्ली में समयपुर बादली को गुरुग्राम में हुडा सिटी सेंटर से जोड़ती है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने यात्रियों को सूचना देने के लिए सुबह करीब सात बजे ट्वीट किया, ‘‘येलो लाइन पर सुल्तानपुर और घिटोरनी के बीच सेवाएं उपलब्ध नहीं हैं। हुडा सिटी सेंटर और घिटोरनी के साथ ही सुल्तानपुर और समयपुर बादली के बीच सेवाएं उपलब्ध हैं। बाकी सभी लाइनों पर सेवाएं सामान्य है।’’ 

घिटोरनी और सुल्तानपुर के बीच सेवाओं में विलंब 

इससे करीब 20 मिनट पहले उसने ट्वीट किया था कि घिटोरनी और सुल्तानपुर के बीच सेवाओं में विलंब है। एक आधिकारिक सूत्र ने कहा, ‘‘इस लाइन पर एक ट्रेन में कुछ तकनीकी खामी आ गयी लेकिन इसे दुरुस्त किया जा रहा है।’’

ब्लू लाइन में टेक्निकल समस्या

इससे पहले जुलाई के महीने में दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन में टेक्निकल समस्या आ गई थी। इस वजह से इंद्रप्रस्थ से यमुना बैंक के रूट पर सेवाओं में देरी हुई। बाकी लाइनों पर मेट्रो सामान्य तरीके से चलती रही। दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) ने ट्वीट कर बताया था कि यमुना बैंक और इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन के बीच सिग्नलिंग में समस्या की वजह से मेट्रो काफी धीमी चल रही थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।