1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली मेट्रो से यात्रा करने वालों की बल्ले-बल्ले, 13 नए स्टेशन बनेंगे, विस्तार के लिए 12000 करोड़ से ज्यादा मंजूर

दिल्ली मेट्रो से यात्रा करने वालों की बल्ले-बल्ले, 13 नए स्टेशन बनेंगे, विस्तार के लिए 12000 करोड़ से ज्यादा मंजूर

 Reported By: Devendra Parashar, Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Dec 24, 2025 03:29 pm IST,  Updated : Dec 24, 2025 05:10 pm IST

दिल्ली मेट्रो से यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलने वाली है। अब दिल्ली मेट्रो का विस्तार किया जाएगा और फेज 5 A में 16 किलोमीटर में 13 नए स्टेशन बनेंगे।

Delhi Metro- India TV Hindi
दिल्ली मेट्रो Image Source : PTI/FILE

नई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। दिल्ली मेट्रो का विस्तार किया जाएगा और फेज 5 A में 16 किलोमीटर में 13 नए स्टेशन बनेंगे। मोदी कैबिनेट ने दिल्ली मेट्रो विस्तार के लिए 12015 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं।

किस रूट पर होगा विस्तार?

दिल्ली मेट्रो का विस्तार तुगलकाबाद से कालिंदी कुंज, रामकृष्ण आश्रम से इंद्रप्रस्थ और एरोसिटी से टर्मिनल 1 तक होगा।

किसने दी जानकारी?

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 12,015 करोड़ रुपये की लागत से दिल्ली मेट्रो के 5ए चरण को मंजूरी दे दी है। इसके तहत मेट्रो लाइन में 16 किलोमीटर की वृद्धि होगी और इसमें 13 स्टेशन शामिल होंगे। इसमें 10 भूमिगत और तीन एलिवेटेड स्टेशन बनेंगे। मंत्रिमंडल द्वारा लिए गए निर्णयों के बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए वैष्णव ने ये बातें बताईं। उन्होंने कहा कि मेट्रो विस्तार परियोजना में 3 साल लगेंगे।

नए विस्तार से दिल्ली मेट्रो नेटवर्क पार कर जाएगा ये आंकड़ा

केंद्रीय मंत्रिमंडल के निर्णयों पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि नए विस्तार के साथ ही दिल्ली मेट्रो नेटवर्क 400 किलोमीटर का आंकड़ा पार कर जाएगा। दिल्ली मेट्रो रेल परियोजना के चरण-5ए के निर्माण की समयसीमा तीन वर्ष है। निर्माण कार्य अधिकतर सुरंग खोदने वाली मशीनों का उपयोग करके भूमिगत रूप से किया जाएगा, जिससे यातायात में न्यूनतम बाधा उत्पन्न होगी।"

कितने यात्री प्रतिदिन करते हैं दिल्ली मेट्रो का उपयोग?

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया, "औसतन, प्रतिदिन 65 लाख यात्री दिल्ली मेट्रो का उपयोग करते हैं। व्यस्त दिनों में दिल्ली मेट्रो एक दिन में 80 लाख लोगों को भी ले जाती है।"

गौरतलब है कि दिल्ली के लोगों के लिए अपनी मंजिल पर पहुंचने के लिए दिल्ली मेट्रो, सबसे ज्यादा प्रयोग में आने वाला साधन है। ऐसे में अगर इसका विस्तार होता है तो दिल्ली में यात्रा करने वालों को काफी सुविधा हो जाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।