1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. सर्दी का सितम: दिल्ली-NCR में लगातार छठा ठंडा दिन रिकॉर्ड किया गया

सर्दी का सितम: दिल्ली-NCR में लगातार छठा ठंडा दिन रिकॉर्ड किया गया

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jan 18, 2022 11:35 pm IST,  Updated : Jan 18, 2022 11:35 pm IST

दिल्ली 13 जनवरी से शुरू होकर लगातार छह दिनों से ठंड की चपेट में है। मौसम विभाग ने कहा है कि दिल्ली एनसीआर में दिन के दौरान मध्यम कोहरा/कुछ बादल छाए रहे और इसने सूरज की रोशनी को सतह तक पहुंचने से रोक दिया।

सर्दी का सितम: दिल्ली-NCR...- India TV Hindi
सर्दी का सितम: दिल्ली-NCR में लगातार छठा ठंडा दिन रिकॉर्ड किया गया Image Source : PTI (FILE PHOTO)

Highlights

  • दिल्ली 13 जनवरी से शुरू होकर लगातार छह दिनों से ठंड की चपेट में
  • सफदरजंग में अधिकतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस, पालम में 13.8 डिग्री सेल्सियस

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में लगातार कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। इस कड़ी में दिन के पारे में कमी होने की वजह से मंगलवार को लगातार छठा ठंडा दिन दर्ज किया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के आंकड़ों से पता चला है कि दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को लगातार छठा ठंडा दिन रहा।

विशेषज्ञों की मानें तो मैदानी इलाकों में जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम और अधिकतम तापमान सामान्य से साढ़े चार डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया जाता है, तब ठंडे दिन की घोषणा की जाती है। जफरपुर और नरेला में अधिकतम तापमान क्रमश: 12.8 और 13.1 डिग्री सेल्सियस - सामान्य से लगभग 7 डिग्री कम - गिर गया। सफदरजंग में जहां अधिकतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस, पालम में 13.8 डिग्री सेल्सियस, लोधी रोड का तापमान सामान्य से पांच डिग्री नीचे 16.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिल्ली 13 जनवरी से शुरू होकर लगातार छह दिनों से ठंड की चपेट में है। मौसम विभाग ने कहा है कि दिल्ली एनसीआर में दिन के दौरान मध्यम कोहरा/कुछ बादल छाए रहे और इसने सूरज की रोशनी को सतह तक पहुंचने से रोक दिया। आईएमडी ठंड के दिन को येलो अलर्ट के साथ दशार्ता है, जब अधिकतम तापमान में 4.5 डिग्री या उससे अधिक की गिरावट होती है। इसी तरह, 6.5 डिग्री सेल्सियस या इससे अधिक तापमान में गिरावट होने पर भीषण ठंड के लिए यह ऑरेंज अलर्ट का उपयोग करता है।

किसी विशेष क्षेत्र में मौसम की स्थिति को आसानी से समझने के लिए आईएमडी द्वारा कलर-कोडित रूप में लगातार छह दिनों तक गंभीर मौसम जैसे गरज, भारी वर्षा के लिए जिलेवार चेतावनी प्रदान की जाती है। विभिन्न रंग कोड उस विशिष्ट क्षेत्र में मौसम की स्थिति की तीव्रता दर्शाते हैं। आईएमडी द्वारा प्रदान की गई मौसम पूर्वानुमान और चेतावनी सेवाओं की मानक संचालन प्रक्रिया के अनुसार, मौसम की घटनाओं की गंभीरता को सामने लाने के लिए मौसम की चेतावनी में रंग कोड का उपयोग किया जाता है।

(इनपुट- एजेंसी)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।