1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. 'ये जो कहती है, कर देती है' दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता की प्रिंसिपल ने ये क्या कह दिया?

'ये जो कहती है, कर देती है' दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता की प्रिंसिपल ने ये क्या कह दिया?

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Feb 22, 2025 02:10 pm IST,  Updated : Feb 22, 2025 02:10 pm IST

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के बारे में उनके कॉलेज के दिनों की प्रिंसिपल ने ऐसी बात कह दी है जिसकी चर्चा शुरू हो गई है। उन्होंने कहा-ये जो भी बात कहती है, कर देती है। जानिए उन्होंने ऐसा क्यों कहा?

दिल्ली सीएम की प्रिंसिपल ने कही ये बात- India TV Hindi
दिल्ली सीएम की प्रिंसिपल ने कही ये बात Image Source : ANI

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को बधाई और शुभकामनाएं मिलने का सिलसिला जारी है। दिल्ली की नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के आवास पर उनसे मिलने वालों लोगों की भीड़ देखी जा रही है। इसी बीच रेखा गुप्ता के कॉलेज की प्रिंसिपल भी अपनी छात्रा के मुख्यमंत्री बनने पर उनसे मिलने पहुंची। मुलाकात के दौरान रेखा गुप्ता अपने कॉलेज की प्रिंसिपल से मिलकर काफी खुश दिखाई दीं। रेखा गुप्ता के अल्मा मेटर- डीयू के दौलत राम कॉलेज की प्रिंसिपल, सविता रॉय ने कहा, "मेरे पास उनसे जुड़ी यादें हैं। वह हमेशा अपने वादे पूरे करती हैं, वो जो कहती हैं, पूरा करती हैं। मेरा आशीर्वाद उनके साथ है। हम सभी उनके साथ हैं।"

इस पर रेखा गुप्ता ने कहा, ''मुझे गर्व है...मैं दिल्ली यूनिवर्सिटी और खासकर दौलत राम कॉलेज के छात्रों से कहना चाहती हूं कि सिर्फ रेखा गुप्ता ही सीएम नहीं बनी हैं, आप सभी सीएम बने हैं।''

दिल्ली की महिलाओं को भरोसा

रेखा गुप्ता ने शनिवार को पीएम मोदी से भी मुलाकात की। उन्होंने दिल्ली में महिला सम्मान योजना को लेकर पीएम से विस्तृत चर्चा की। जल्द ही दिल्ली की नई भाजपा सरकार की तरफ गरीब तबके की महिलाओं को महिला सम्मान योजना के तहत दिए जाने वाले 2500 रुपये जारी किए जाएंगे। बता दें कि भाजपा ने अपने मेनिफेस्टो में गरीब तबके की महिलाओं को 2500 रुपये देने का वादा किया था और अब जब सीएम की प्रिंसिपल ने कहा है कि वो जो कह देती हैं, करती हैं। तो ऐसे में महिलाओं को अपनी नई सीएम से कई उम्मीदें हैं, जो वो पूरी करेंगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।