1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. Delhi News: 'जैसे भगवान कृष्ण ने राक्षसों का वध किया, उसी तरह से आम आदमी पार्टी सबका वध कर रही' AAP की राष्ट्रीय जनप्रतिनिधि सम्मलेन में बोले केजरीवाल

Delhi News: 'जैसे भगवान कृष्ण ने राक्षसों का वध किया, उसी तरह से आम आदमी पार्टी सबका वध कर रही' AAP की राष्ट्रीय जनप्रतिनिधि सम्मलेन में बोले केजरीवाल

 Written By: Sudhanshu Gaur
 Published : Sep 18, 2022 01:45 pm IST,  Updated : Sep 18, 2022 01:45 pm IST

Delhi News: अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, ये लोग आम आदमी पार्टी को अब क्रश करना चाहते हैं। हमारे MLA के ऊपर 169 विधायक पर केस दर्ज किये गए थे, लेकिन अब सिर्फ 34 बचे हैं, बाकी सब मामलों में बरी हो गए हैं।

Arvind Kejriwal at Aam Aadmi Party national public...- India TV Hindi
Arvind Kejriwal at Aam Aadmi Party national public representat Image Source : TWITTER

Highlights

  • 'जल्द ही गुजरात में भी AAP का पेड़ बनने वाला है'
  • 'ये लोग आम आदमी पार्टी को अब क्रश करना चाहते हैं'
  • 'सत्येंद्र जैन कहीं और होते तो भारत रत्न मिलता'

Delhi News: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय जनप्रतिनिधि सम्मलेन में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर हमलावर हुए। उन्होंने मंच से बोलते हुए कहा कि, जो लोग लाल किले से भ्रष्टाचार से लड़ने की बात कहते हैं, वही सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार करते हैं। केजरीवाल ने कहा कि, "उनके पास इतने पैसे कहां से आते हैं जो विधायकों को खरीद लेते हैं।" 

'जल्द ही गुजरात में भी AAP का पेड़ बनने वाला है' 

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, "जैसे भगवान कृष्ण के बचपन में बड़े-बड़े राक्षसों का वध किया था, उसी तरह से सिर्फ 10 साल पुरानी आम आदमी पार्टी सबका वध कर रही है।" केजरीवाल ने कहा कि, 10 साल पहले जब पार्टी बनाई थी तो सोचा ना था कि इतनी जल्दी हमारे इतने जनप्रतिनिधि हो जाएंगे कि इंदिरा गांधी स्टेडियम भर जाएगा। 26 नबम्बर को संबिधान बना, और 26 नबम्बर को हमारी पार्टी बानी , ये कोई संयोग नहीं है एक बड़ी जिम्मेदारी है। आज देश के 20 राज्यों में हमारे 1447 जनप्रतिनिधि है। देश भर में ये हमारी बीज हैं, जो पेड़ बनेगा। दिल्ली और पंजाब में पेड़ बन गया है, लोगों को फल देने लगा है और जल्दी गुजरात में भी जल्दी ही पेड़ बनने वाला है।

'ये लोग आम आदमी पार्टी को अब क्रश करना चाहते हैं'

   
 केजरीवाल ने केंद्रीय जांच एजेसियों की कार्रवाई पर बोलते हुए कहा कि, ये लोग आम आदमी पार्टी को अब क्रश करना चाहते हैं। हमारे MLA के ऊपर 169 विधायक पर केस दर्ज किये गए थे, लेकिन अब सिर्फ 34 बचे हैं, बाकी सब मामलों में बरी हो गए हैं। इसका मतलब है कि लाल किया से जो कहते हैं कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई है, वो भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई नहीं आम आदमी पार्टी से लड़ रहे हैं।

'सत्येंद्र जैन कहीं और होते तो भारत रत्न मिलता' 

मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के ऊपर हो रही कार्रवाई को लेकर उन्होंने कहा कि, सतेंद्र जैन कहीं और होते तो उसे भारत रत्न मिलता। जब ED भी कोई सबूत नहीं जुटा पाई, तो अब कहा रहे हैं कि जज बदल दो। मनीष सिसोदिया के घर कुछ नहीं मिला, लॉकर में कुछ नहीं मिला। कल अमानतुल्लाह को गिरफ्तार कर लिया, उसके घर भी कुछ नहीं मिला। इनका आपरेशन लोटस खत्म कर दिया हमने, हमारे विधायक को नहीं खरीद पाए। अब आपरेशन लोटस 2 चलाने लगे हैं, फिर से हमारे विधायक को कॉल करने लगे हैं कि तुम्हारा हाल भी अमानतुल्लाह जैसे करेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।