1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली-नोएडा में बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठंड, 3.9 डिग्री सेल्सियस पहुंचा न्यूनतम तापमान; पढ़ें मौसम का अलर्ट

दिल्ली-नोएडा में बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठंड, 3.9 डिग्री सेल्सियस पहुंचा न्यूनतम तापमान; पढ़ें मौसम का अलर्ट

 Published : Jan 12, 2024 12:00 pm IST,  Updated : Jan 12, 2024 12:00 pm IST

राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री कम है और इस सर्दी का सबसे कम तापमान है। IMD ने कहा कि यह पिछले 5 वर्षों में सबसे कम न्यूनतम तापमान है।

delhi cold- India TV Hindi
ठंड से कांपी दिल्ली Image Source : PTI

दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत इस वक्त कड़ाके की सर्दी झेल रहा है। शीतलहर अपने चरम पर है। सुन्न कर देने वाली सर्दी से लोग काफी परेशान हैं और ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। वहीं, घने कोहरे की वजह से सड़क यातायात, ट्रेन और विमान सेवाएं प्रभावित हैं क्योंकि विजिबिलिटी घटकर 100 मीटर से भी कम रह गई है। मौसम विभाग ने ठंड को लेकर अलर्ट जारी किया है। दिल्ली-NCR में आज न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। साथ ही यूपी, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान जैसे कुछ हिस्सों में कोल्ड डे का अलर्ट है और कल तक ठंडे दिन से लेकर गंभीर कोल्ड डे की स्थिति बनी रहने की संभावना है।

इस मौसम की सबसे ज्यादा सर्दी आज

राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री कम है और इस सर्दी का सबसे कम तापमान है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि यह पिछले 5 वर्षों में सबसे कम न्यूनतम तापमान है। आईएमडी ने कहा कि शहर के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा। पालम वेधशाला के अनुसार, सुबह साढ़े पांच बजे दृश्यता शून्य थी।

delhi cold
Image Source : PTIदिल्ली की सर्दी

देरी से चल रही 23 ट्रेनें

भारतीय रेलवे के अनुसार, दिल्ली आ रही 23 ट्रेनें कोहरे की वजह से 1-6 घंटे की देरी से चल रही हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह 9 बजे समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 348 दर्ज किया गया। शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51 और 100 के बीच संतोषजनक, 101 और 200 के बीच मध्यम, 201 और 300 के बीच खराब, 301 और 400 के बीच बहुत खराब और 401 और 500 के बीच गंभीर माना जाता है। आईएमडी के बुलेटिन में कहा गया है कि सुबह 8.30 बजे सापेक्ष आर्द्रता 100 प्रतिशत थी। अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।