1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली पुलिस में बड़े पैमाने पर फेरबदल, 56 एसीपी के तबादले

दिल्ली पुलिस में बड़े पैमाने पर फेरबदल, 56 एसीपी के तबादले

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 09, 2021 08:24 am IST,  Updated : Sep 09, 2021 08:24 am IST

दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर राकेश अस्थाना के पद संभालने के बाद पहली बार बड़े पैमाने पर ट्रांसफर पोस्टिंग हुई है। कुल 56 एसीपी के तबादले किए गए हैं। 

दिल्ली पुलिस में बड़े पैमाने पर फेरबदल, 56 एसीपी के तबादले- India TV Hindi
दिल्ली पुलिस में बड़े पैमाने पर फेरबदल, 56 एसीपी के तबादले Image Source : PTI/FILE

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर राकेश अस्थाना के पद संभालने के बाद पहली बार बड़े पैमाने पर ट्रांसफर पोस्टिंग हुई है। कुल 56 एसीपी के तबादले किए गए हैं। पुलिस मुख्यालय की ओर से इस संबंध में देर रात जारी आदेश के मुताबिक 2018 बैच की आईपीएस दिव्या को सुभाष पैलेस का एसीपी नियुक्त किया गया है। 2019 बैच के आईपीएस सचिन गर्ग को स्वरूप नगर का एसीपी, रविकांत कुमार को मॉडल टाउन, मनीष जोरवाल को नंद नगरी का एसीपी नियुक्त किया गया है। वहीं आदित्य गौतम को स्पेशल ब्रांच में भेजा गया है। गुरुसेवक सिंह को दरियागंज और रिद्धिमा सेठ को नरेला में पोस्टिंग मिली है। कुमार अभिषेक को कमला मार्केट से स्पेशल ब्रांच में लाया गया है।

दिल्ली पुलिस में बड़े पैमाने पर फेरबदल, 56 एसीपी के तबादले
Image Source : INDIA TVदिल्ली पुलिस में बड़े पैमाने पर फेरबदल, 56 एसीपी के तबादले

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।