Saturday, February 21, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. खुद को यूट्यूबकर्मी बताकर लोगों को करता था ब्लैकमेल, दिल्ली में 27 वर्षीय साहिद को पुलिस ने किया गिरफ्तार

खुद को यूट्यूबकर्मी बताकर लोगों को करता था ब्लैकमेल, दिल्ली में 27 वर्षीय साहिद को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Edited By: Avinash Rai @RaisahabUp61 Published : Feb 25, 2025 07:53 pm IST, Updated : Feb 25, 2025 07:53 pm IST

दिल्ली पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो खुद को यूट्यूबर बताकर लोगों को ब्लैकमेल करता था। आरोपी लोगों को प्राइवेट वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करने की धमकी देता था।

delhi police arrest 27 year old shahid blackmailing claims to be youtuber- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO प्रतीकात्मक तस्वीर

खुद को यूट्यूब कर्मचारी बताकर लोगों को ब्लैकमेल करने और उनके निजी वीडियो को सोशल मीडिया मंचों पर अपलोड करने की धमकी देने के आरोप में 27 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि राजस्थान के भरतपुर निवासी साहिद को 23 फरवरी को हरियाणा के यमुनानगर से पकड़ा गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि साहिद के खिलाफ 11 नवंबर 2022 को मामला दर्ज किया गया था। एक शिकायतकर्ता ने शिकायत दर्ज करायी थी कि खुद को यूट्यूब कर्मचारी होने का दावा करते हुए राहुल शर्मा नाम के एक व्यक्ति ने उसे फोन किया और सोशल मीडिया पर उससे जुड़े आपत्तिजनक वीडियो को जारी होने से रोकने के लिए पैसे मांगे। 

पुलिस उपायुक्त ने बताई कहानी

पुलिस उपायुक्त (साइबर सेल) आदित्य गौतम ने कहा, ‘‘जांच से पता चला कि राहुल शर्मा पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके संदीप अग्रवाल नामक व्यक्ति के एजेंट के रूप में काम कर रहा था। उसने (राहुल) और साइबर जालसाजों के एक गिरोह ने जबरन वसूली की साजिश रची थी।’’ पुलिस उपायुक्त ने बताया कि शिकायतकर्ता ने एक निश्चित समयावधि में कई बैंक खातों में 28.61 लाख रुपये डाले। उन्होंने कहा, ‘‘और पड़ताल करने पर पता चला कि शिकायतकर्ता को साइबर अपराधियों ने निशाना बनाया था। इन साइबर अपराधियों ने सोशल मीडिया पर उससे दोस्ती की तथा आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो प्राप्त कर लिये। इन तस्वीरों एवं वीडियो का इस्तेमाल उसे (शिकायतकर्ता को) ब्लैकमेल करने के लिए किया गया।’’ 

आरोपी के हैं 5 बच्चे

साहिद को 23 फरवरी को गिरफ्तार किया गया और उसे पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस उपायुक्त के अनुसार पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि उसने तीसरी कक्षा तक पढ़ाई की है और बचपन में ही उसके माता-पिता दोनों चल बसे। डीसीपी के मुताबिक साहिद पहले एक किसान के रूप में काम करता था और अपने परिवार की दैनिक जरूरतों को पूरा करने की जद्दोजहद कर रहा था, जिसके कारण वह जबरन वसूली करने वाले गिरोह में शामिल हो गया। साहिद की पांच संतान हैं।

(इनपुट-भाषा)

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement