Feke ED Gang: दिल्ली से एक हैरान करने वाली ख़बर आई है। दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने एक ऐसे गैंग का खुलासा किया है जो बड़े-बड़े बिजनेसमैन को फर्जी ईडी का समन भेजकर पैसे की उगाही करता था। पुलिस ने इस मामले में अब तक 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच ने मुंबई, पश्चिम बंगाल, यूपी और दिल्ली में रेड करके कुल 9 लोगों को गिरफ्त में लिया है।
Related Stories
मुंबई के एक बड़े बिजनेसमैन ने शिकायत की थी कि कुछ लोग ED का फर्जी नोटिस भेजकर उससे करोड़ों रुपए की मांग कर रहे हैं जिसके बाद दिल्ली क्राइम ब्रांच ने जांच करते हुए इस गैंग का खुलासा किया।