1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. मोबाइल टावरों से महंगे उपकरणों की चोरी करनेवाले गैंग का पर्दाफाश, दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को मिली बड़ी सफलता

मोबाइल टावरों से महंगे उपकरणों की चोरी करनेवाले गैंग का पर्दाफाश, दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को मिली बड़ी सफलता

 Reported By: Atul Bhatia Edited By: Niraj Kumar
 Published : Oct 30, 2024 12:25 pm IST,  Updated : Oct 30, 2024 03:16 pm IST

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मोबाइल टावर से रिमोट रेडियो यूनिट जैसे महंगे उपकरण को चुराकर विदेश भेजनेवाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में अब तक 52 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Delhi Police- India TV Hindi
दिल्ली पुलिस Image Source : FILE

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मोबाइल टावरों से  RRU (रिमोट रेडियो यूनिट) समेत अन्य महंगे उपकरणों को चुरागर दूसरे देशों में बेचनेवाले एक बड़े गैंग का पर्दाफाश किया है। इस गिरोह के सदस्य महंगे उपकरणों को हांगकांग समेत अन्य दूसरे देशों में बेचते थे। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इस इंटरनेशनल रैकेट का पर्दाफाश किया है। 

जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने अब तक 52 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक यह गिरोह अब तक पांच हजार से ज्याया रिमोट रेडियो यूनिट को चुराकर दूसरे देशों में बेच चुका है। एक अनुमान के मुताबिक अब तक 100 करोड़ से ज्यादा का माल अब तक यह गैंग बाहर बेच चुका है।

नोएडा में भी गिरफ्तारी

गौतमबुद्धनगर जिले की बिसरख कोतवाली पुलिस ने भी सोमवार को मोबाइल टावर से महंगे उपकरणों की चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार बदमाशों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने जब पूछताछ की तो पता चला कि ये 10 से ज्यादा जगहों पर वारदात कर चुके थे। इन उपकरणों को बेचकर इन अपराधियों ने लाखों रुपये कमाए। पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि ये पिछले एक साल से वारदात को अंजाम दे रहे थे।

आरोपियों ने पिछले दिनो बिसरख सहित सेंट्रल जोन में मोबाइल उपकरणों की चोरी की थी। आपको बात दें कि एक आआरयू की कीमत चार से पांच लाख रुपये होती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।