1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. बिभव कुमार से पूछे जा सकते हैं ये 23 सवाल, स्वाति मालीवाल से बदसलूकी के केस में हुई है गिरफ्तारी

बिभव कुमार से पूछे जा सकते हैं ये 23 सवाल, स्वाति मालीवाल से बदसलूकी के केस में हुई है गिरफ्तारी

 Reported By: Atul Bhatia, Edited By: Amar Deep
 Published : May 18, 2024 02:48 pm IST,  Updated : May 18, 2024 02:48 pm IST

स्वाति मालीवाल मामले में दिल्ली पुलिस ने आज अरविंद केजरीवाल के पीए बिभव कुमार को गिरफ्तार कर लिया। वहीं अब गिरफ्तारी के बाद बिभव कुमार से पूछताछ की जाएगी। आइये जानते हैं कि बिभव कुमार से कौन-कौन से संभावित सवाल पूछे जा सकते हैं।

बिभव कुमार से होगा पूछताछ।- India TV Hindi
बिभव कुमार से होगा पूछताछ। Image Source : PTI/FILE

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी की राज्य सभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट मामले में आरोपी बिभव कुमार को आज दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बिभव कुमार को सीएम आवास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस बिभव को लेकर सिविल लाइंस ले गई। यहां बिभव कुमार से दिल्ली पुलिस कुछ जरूरी सवाल पूछ सकती है। आइये जानते हैं दिल्ली पुलिस बिभव कुमार से किन सवालों को पूछ सकती है।

दिल्ली पुलिस के संभावित सवाल-

  1. स्वाति मालीवाल कितने बजे सीएम आवास पहुंचीं?
  2. आपको किसने जानकारी दी कि स्वाति मालीवाल सीएम आवास में हैं?
  3. आप उस वक्त कहां थे?
  4. आप सीएम अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव हैं, ऐसे में क्या स्वाति मालीवाल ने सीएम से मिलने से पहले सीएम ऑफिस से अपॉइंटमेंट लिया था या फिर आने की जानकारी दी थी?
  5. आप जब ड्राइंग रूम में पहुंचे वहां कौन-कौन था?
  6. वहां पहुंचते ही आपके और स्वाति के बीच क्या बात हुई?
  7. उस वक्त स्वाति मालीवाल ड्राइंग रूम में कहां बैठी थीं?
  8. क्या आपके और स्वाति के बीच वहां झगड़ा हुआ? हुआ तो वजह क्या थी?
  9. क्या आपने स्वाति मालीवाल पर हाथ उठाया था?
  10. क्या आपने स्वाति मालीवाल को चांटा मारा और सिर सेंटर टेबल पर मारा?
  11. क्या आपने उनकी शर्ट खिंची और लात मारी? 
  12. आप दोनों के बीच ये बहस कितनी देर तक चली?
  13. क्या सीएम आवास की सिक्योरिटी को आपने ने ड्राइंग रूम में बुलाया या फिर शोर सुनकर वो खुद वहां पहुंची?
  14. क्या उस वक्त सीएम अरविंद केजरीवाल भी बंगले के अंदर मौजूद थे?
  15. क्या आपने इस बात की जानकारी तुरंत सीएम अरविंद केजरीवाल को दी?
  16. बंगले पर उस वक्त कौन-कौन मौजूद था?
  17. जो वीडियो आपकी तरफ से जारी किया गया क्या उस 52 सेकंड के अलावा आपके पास कुछ और मोबाइल वीडियो रिकॉर्डिंग है?
  18. स्वाति ने जब 112 नम्बर पर कॉल किया क्या उस वक्त आप मौके पर मौजूद थे?
  19. अगर स्वाति मालीवाल जबरन सीएम आवास में घुस रही थीं तो आपकी या फिर सीएम आवास की तरफ से पुलिस कॉल क्यों नहीं की गई? 
  20. घटना के बाद आप कहां-कहां गए और किसके साथ मौजदू थे?
  21. आपने इतने दिनों बाद शिकायत क्यों की? यानि शिकायत में देरी क्यों की?
  22. आपको जब पता चला कि आपके खिलाफ FIR दर्ज हो चुकी है तो आपने संबंधित थाने या पुलिस टीम से संपर्क क्यों नहीं किया?
  23. क्या घटना के बाद आपने स्वाति मालीवाल से सम्पर्क करने की कोशिश की?

यह भी पढ़ें- 

स्वाति मालीवाल विवाद में नया Video आया सामने, CCTV फुटेज में सीएम आवास से बाहर निकाली जाते हुए दिखीं

स्वाति मालीवाल की मेडिकल रिपोर्ट आई सामने, जानें AAP सांसद को कहां-कहां लगी चोट?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।