1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. लाल किला हिंसा: दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने आरोपी लक्खा सिधाना से की करीब 4 घंटे पूछताछ

लाल किला हिंसा: दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने आरोपी लक्खा सिधाना से की करीब 4 घंटे पूछताछ

 Reported By: Abhay Parashar @abhayparashar
 Published : Jul 01, 2021 10:49 pm IST,  Updated : Jul 01, 2021 10:49 pm IST

दिल्ली के लाल किला हिंसा मामले के आरोपी लक्खा सिधाना से गुरुवार को दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने समयपुर बादली मामले में पूछताछ की।

लाल किला हिंसा: दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने आरोपी लक्खा सिधाना से की पूछताछ- India TV Hindi
लाल किला हिंसा: दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने आरोपी लक्खा सिधाना से की पूछताछ Image Source : PTI FILE PHOTO

नई दिल्ली। दिल्ली के लाल किला हिंसा मामले के आरोपी लक्खा सिधाना से गुरुवार को दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने समयपुर बादली मामले में पूछताछ की। लक्खा सिधाना गुरुवार को करीब 2 बजे दोपहर रोहणी स्थित क्राइम ब्रांच के दफ्तर पहुंचा जहां करीब 4 घंटे तक इससे पूछताछ की गई। क्राइम ब्रांच फिर जल्द ही लक्खा सिधाना से पूछताछ करेगी।

लक्खा पर दिल्ली पुलिस ने इनाम भी जारी किया हुआ है। बता दें कि, लक्खा के खिलाफ दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच में 26 जनवरी लाल किला हिंसा के दो मामले दर्ज हैं। जिसमें रोहिणी वाले मामले में उसे 16 तारीख तक गिरफ्तारी से कोर्ट से राहत मिली हुई है।

वहीं लाल किला हिंसा में दूसरे मुख्य मामले में लक्खा को 3 तारीख तक गिरफ्तारी से कोर्ट से राहत मिली हुई है। बता दें कि, गुरुवार को लक्खा मन्जिदर सिंह सिरसा के साथ दिल्ली आया था जहां उसने पहले गुरुद्वारे में सिरसा के साथ मत्था टेका फिर सिरसा के साथ ही क्राइम ब्रांच की पूछताछ में शामिल होने रोहिणी क्राइम ब्रांच गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।