1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच आज कोर्ट में नॉर्थ ईस्ट दंगा मामलों में दो चार्जशीट दाखिल करेगी

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच आज कोर्ट में नॉर्थ ईस्ट दंगा मामलों में दो चार्जशीट दाखिल करेगी

 Reported By: Abhay Parashar
 Published : Jun 02, 2020 12:23 pm IST,  Updated : Jun 02, 2020 02:05 pm IST

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच आज कड़कड़ डुमा कोर्ट में नॉर्थ ईस्ट दंगा मामलों में दो चार्जशीट दाखिल करेगी। पहली चार्जशीट चांद बाग दंगो में दाखिल की जाएगी जिसमें आप से निष्कासित पार्षद ताहिर हुसैन भी शामिल है।

Delhi Police Crime Branch to file two chargesheets in North East riot cases in court today- India TV Hindi
Delhi Police Crime Branch to file two chargesheets in North East riot cases in court today Image Source : PTI

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच आज कड़कड़ डुमा कोर्ट में नॉर्थ ईस्ट दंगा मामलों में दो चार्जशीट दाखिल करेगी। पहली चार्जशीट चांद बाग दंगो में दाखिल की जाएगी जिसमें आप से निष्कासित पार्षद ताहिर हुसैन भी शामिल है। ताहिर पर अंकित शर्मा हत्याकांड का भी आरोप है। दूसरे मामले में जाफराबाद दंगे मामले में चार्जशीट दाखिल की जाएगी जिसमें पिंजरा तोड़ ग्रुप की लड़कियां आरोपी है।

Related Stories

सूत्रों के मुताबिक 1000 से ज्यादा पन्नों की चार्जशीट में आरोपी आम आदमी पार्टी के सस्पेंडेड पार्षद ताहिर हुसैन को मास्टरमाइंड बताया गया है। चार्जशीट में आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन के भाई शाह आलम समेत 15 लोगों को आरोपी बनाया गया है। आरोपी के तौर पर आरोपी बनाया गया है।

चार्जशीट के मुताबिक ताहिर हुसैन 24 फरवरी को अपने मकान की छत पर था और लोगों को उकसा भी रहा था। इसके वीडियो एविडेंस भी है। उसी ने दंगे शुरू करवाये और दंगों की फंडिंग भी उसी ने की। 1 करोड़ 30 लाख से ज्यादा पैसे खर्च हुए दंगों के लिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।