1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में खुलेंगी सैलून की दुकानें लेकिन स्पा रहेंगे बंद, एक हफ्ते के लिए बॉर्डर पूरी तरह से सील

दिल्ली में खुलेंगी सैलून की दुकानें लेकिन स्पा रहेंगे बंद, एक हफ्ते के लिए बॉर्डर पूरी तरह से सील

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 01, 2020 12:35 pm IST,  Updated : Jun 01, 2020 12:44 pm IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी में दी जाने वाली छूटों की घोषणा कर दी है। केजीरवाल ने आज नाई की दुकान, सैलून को खोलने की घोषणा कर दी है।

Delhi to open hair salons: Arvind Kejriwal Delhi News to Open Hair Salons all Shops Announces cm Del- India TV Hindi
Delhi to open hair salons, all shops, announces CM Arvind Kejriwal Image Source : PTI

नई दिल्ली: आज से देश अनलॉक हो रहा है। कोरोना के संकट के बीच आज से कई नई चीजें शुरू होने वाली है। पिछले 68 दिनों से जो देश बंद था वो अब धीरे-धीरे पुरानी रंगत में लौटेगा। इसी क्रम में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी में दी जाने वाली छूटों की घोषणा कर दी है। केजीरवाल ने आज नाई की दुकान, सैलून को खोलने की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही ऑटो रिक्शा और ई रिक्शा में एक सवारी की पाबंदी भी सरकार ने अब हटा ली है।

Related Stories

केजरीवाल ने कहा, "फिलहाल हम एक हफ्ते के लिए अपने बॉर्डर सील कर रहे हैं और सिर्फ जरूरी सेवाएं जारी रहेंगी। अनलॉक के लिए मुझे आपके सुझावों की जरूरत है। आप अपने सुझाव शुक्रवार 5 बजे तक व्हाट्सएप नंबर-8800007722 या ईमेल-delhicm.suggestions@gmail.com पर भेज सकते हैं। अगर आपके पास व्हाट्सएप नहीं है तो आप 1031 पर फोन करें, आपके सुझाव रिकॉर्ड कर लिए जाएंगे।"

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, "हम बाजारों में दुकानें खोलने के लिए ऑड-ईवन नियम का पालन कर रहे थे लेकिन केंद्र सरकार ने ऐसा कोई नियम नहीं बताया है इसलिए अब से सभी दुकानें खुल सकती हैं। अभी तक दिल्ली में जितनी सेवाएं शुरू हो गई थीं उसके अलावा बार्बर, सलून की दुकानें खुलेंगी जबकि स्पा अभी नहीं खोला जाएगा।"

केजरीवाल ने यह भी बताया कि ऑटो-रिक्शा में एक सवारी पर से प्रतिबंध हटाया जा रहा है। पहले दुपहिया और चार पहिया गाड़ियों पर जो सवारियों पर प्रतिबंध था वो भी हटाया जा रहा है। केजरीवाल ने कहा कि केंद्र के दिशानिर्देश के तहत राज्य में रात 9 से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू जारी रहेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।