1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अर्श डल्ला-सुक्खा दुनेके गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अर्श डल्ला-सुक्खा दुनेके गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार

 Reported By: Kumar Sonu Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Oct 07, 2023 11:34 pm IST,  Updated : Oct 08, 2023 12:05 am IST

दिल्ली पुलिस ने अर्श डल्ला-सुक्खा दुनेके गिरोह के 2 सदस्यों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। इनकी पहचान हैरी मोड़ उर्फ हरजीत सिंह और हैरी राजपुरा के रूप में हुई है। हैरी राजपुरा को एक महीने पहले अरेस्ट किया गया था।

Delhi Police- India TV Hindi
दिल्ली पुलिस Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा ने कनाडा में स्थित अर्श डल्ला-सुक्खा दुनेके गिरोह के 2 सदस्यों को गिरफ्तार किया है और उनमें से एक पिछले साल मार्च में ब्रिटिश कबड्डी टीम के कप्तान संदीप नांगल अंबियान की हत्या में शामिल था। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पंजाब के सबसे वांछित अपराधियों में से एक गैंगस्टर सुखदुल सिंह उर्फ सुक्खा दुनेके की 20 सितंबर को कनाडा के शहर विन्निपेग में अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी थी।

कौन हैं पकड़े गए लोग?

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने खालिस्तानी आतंकी अर्शदीप डल्ला और सुक्खा दुनेके के बेहद करीबी हैरी मोड़ उर्फ हरजीत सिंह को गिरफ्तार किया है। हैरी अपने दूसरे साथी हैरी राजपुरा के साथ मिलकर भारत में इस गैंगस्टर टेरर मॉड्यूल का पूरा काम संभाल रहा था और एनआईए का भी वांटेड है।

27 साल का हैरी मोड़ उर्फ हरजीत सिंह पंजाब के भटिंडा का रहने वाला है। उसे दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दिल्ली के सरिता विहार से उस समय गिरफ्तार किया, जब वो फरीदाबाद में किसी से मिलने जा रहा था। पुलिस ने मुताबिक हैरी मोड़ अपने साथी के साथ मिलकर खालिस्तानी आतंकी और गैंगस्टर अर्शदीप डल्ला और सुक्खा दुनेके का भारत में पूरा काम संभाल रहा था।

पुलिस के मुताबिक, नशे का आदी हैरी मोड़ 3-4 साल पहले सुक्खा दुनेके के संपर्क में आया। उसके बाद सुक्खा दुनेके ने उसकी बातचीत अर्शदीप डल्ला से कराई। उनके कहने पर वो हैरी राजपुरा के साथ भारत में हथियारों और नशे की तस्करी करने लगा और उसने पंजाब में 4 टारगेट किलिंग की वारदात को अंजाम दिया। इनमें कबड्डी प्लेयर संदीप नांगल की हत्या भी है।

हैरी राजपुरा को दिल्ली पुलिस ने एक महीने पहले अरेस्ट किया था। पुलिस के मुताबिक, दोनों अलग ऐप के जरिए कनाडा में अर्शदीप और सुक्खा दुनेके से बात करते थे। दोनों एनआईए के वांटेड हैं, एनआईए ने इनके खिलाफ गैंगस्टर टेरर मॉड्यूल (UAPA) के तहत केस दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें: 

इजरायल को बुरे समय में मिला अमेरिका का साथ! आतंकी हमले के बाद राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कह दी ये बड़ी बात

Air India के विमान का नया लुक देखा क्या? मन मोह लेंगी तस्वीरें

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।