1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. पुलिस ने बार पर मारा छापा, 15 लड़कियों सहित 40 लोग गिरफ्तार

पुलिस ने बार पर मारा छापा, 15 लड़कियों सहित 40 लोग गिरफ्तार

 Reported By: Kumar Sonu @Sonu_indiatv
 Published : Jul 20, 2020 11:03 am IST,  Updated : Jul 20, 2020 11:19 am IST

रविवार को दिल्ली पुलिस ने लॉकडाउन के नियमों का पालन नहीं करने पर 40 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Bar Raid- India TV Hindi
Bar Raid

लॉकडाउन के दौरान भी राजधानी दिल्ली में बियर बार का धंधा बदस्तूर जारी है। इस बीच रविवार को दिल्ली पुलिस ने लॉकडाउन के नियमों का पालन नहीं करने पर 40 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में 25 लड़के हैं और 15 लड़कियां हैं। पुलिस ने एक बार मालिक को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से शराब बीयर की बोतलें और हुक्के बरामद किए हैं।  

बता दें कि यह मामला पश्चिम विहार इलाके का है। पुलिस ने एक सूचना के आधार पर पश्चिम विहार इलाके में क्रॉस रोड कैफे पर पेट्रोलिंग के दौरान छापा मारा। पुलिस ने बार का मालिक तन्मय सिंघल को गिरफ्तार किया है जो अपने बार में 40 लोगों को शराब बीयर और हुक्का परोस रहा था। 

बताया जा रहा है कि पुलिस को शिकायत मिली थी कि इलाके के एक बार में बीयर के साथ हुक्का भी परोसा जा रहा है। यहां पर बड़ी संख्या में लड़के और लड़कियां पहुंच रहे हैं। छापा मारने गई पुलिस ने मौके से शराब हुक्का और बीयर की बोतलें जब्त कर ली है और मुकदमा दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में 25 लड़के हैं और 15 लड़कियां हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।