1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. 'साल 2024 में रेप के 2076 मामले', दिल्ली पुलिस ने जारी किया पिछले 10 सालों के अपराध का आंकड़ा

'साल 2024 में रेप के 2076 मामले', दिल्ली पुलिस ने जारी किया पिछले 10 सालों के अपराध का आंकड़ा

 Reported By: Kumar Sonu,  Atul Bhatia Edited By: Avinash Rai
 Published : Jan 11, 2025 11:59 am IST,  Updated : Jan 11, 2025 09:27 pm IST

दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। इससे पूर्व दिल्ली पुलिस ने पिछले 10 सालों के क्राइम रिकॉर्ड के डेटा को जारी कर दिया है। बता दें कि यह डेटा साल 2015 से साल 2024 के बीच तक का है।

Delhi Police released crime data of last 10 years from 2015 to 2024 before delhi assembly election - India TV Hindi
दिल्ली पुलिस ने जारी किया दिल्ली का क्राइम रिकॉर्ड Image Source : PTI

दिल्ली में होने वाले अपराधों के आंकड़े को दिल्ली पुलिस ने जारी कर दिया है। दिल्ली पुलिस द्वारा पिछले 10 सालों के क्राइम रिकॉर्ड को जारी किया गया है। बता दें कि दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए 5 फरवरी को मतदान होना है। उससे पूर्व दिल्ली पुलिस द्वारा ये आंकड़े जारी किए गए हैं। दिल्ली की कानून व्यवस्था पर अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी हमेशा सवाल खड़े करती रही है। इस बार के चुनावों में दिल्ली का क्राइम ग्राफ बड़ा मुद्दा है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, दिल्ली में साल 2023 में डकैती के 29 मामले दर्ज किए गए, तो वहीं 2024 में भी डकैती के मामलों की संख्या 29 ही रही।

साल 2024 में दिल्ली में 2076 महिलाओं संग रेप

आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में साल 2023 में 506 हत्याएं हुईं तो वहीं साल 2024 में 504 लोगों की हत्या हुई। अगर रॉबरी की बात करें तो 2023 में राजधानी में 1654 मामले सामने आए, लेकिन साल 2024 में रॉबरी की घटनाओं का आंकड़ा घटकर 1510 रह गया। वहीं साल 2023 में दिल्ली में दंगों की 44 घटनाएं हुईं तो साल 2024 में यह आंकड़ा 33 था। साल 2023 और 2024 में दिल्ली में किडनैपिंग के 13-13 मामले सामने आए थे। वहीं बलात्कार जैसे गंभीर अपराध के मामले साल 2023 में 2141 सामने आए थे, वहीं साल 2024 में यह आंकड़ा 2076 दर्ज किया गया।

Delhi Police released crime data of last 10 years from 2015 to 2024 before delhi assembly election
Image Source : PTIदिल्ली पुलिस ने जारी किया पिछले 10 के क्राइम का रिकॉर्ड

दिल्ली में बढ़ा क्राइम का ग्राफ

आंकड़ों के मुताबिक साल 2023 में स्नैचिंग की 7886 घटनाएं हुई और साल 2024 में ये आंकड़ा घटकर 6493 तक आ गया। राजधानी दिल्ली में साल 2023 में महिलाओं के लिए छेड़छाड़ की 2345 घटनाएं हुई और साल 2024 में यह आंकड़ा घटकर 2037 हो गया। साल 2023 में दिल्ली पुलिस ने इव टीजिंग के 381 मामले दर्ज किए गए, तो साल 2024 में यह आंकड़ा भी घटकर 362 में तब्दील हो गया। दिल्ली पुलिस ने साल 2023 में आर्म्स एक्ट के 3579 मुकदमें दर्ज किए, तो वहीं साल 2024 में दिल्ली पुलिस के द्वारा 3526 मुकदमें आर्म्स में दर्ज किए गए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।