1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में जारी रहेगा बारिश का दौर, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

दिल्ली में जारी रहेगा बारिश का दौर, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

 Published : Aug 06, 2026 12:30 pm IST,  Updated : Aug 06, 2026 12:38 pm IST

दिल्ली-NCR में गुरुवार को हुई झमाझम बारीश से मौसम सुहावना हो गया और IMD के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने वाला है।

delhi- India TV Hindi
दिल्ली-NCR में बारीश का दौर जारी Image Source : CANVA

दिल्ली-NCR के कुछ इलाकों में गुरुवार को हल्की से मध्यम बारिश हुई, जिससे मौसम सुहावना हो गया। झमाझम हुई इस बारिश से पिछले कुछ दिनों से महसूस हो रही उमस से भी राहत मिली और मौसम में थोड़ी ठंडक आई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली में अभी ऐसा ही मौसम बना रहेगा। आसमान में बादल छाए रहेंगे और दिल्ली के कुछ इलाकों में गरज-चमक और बिजली कड़कने के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। IMD के अनुसार, उत्तर भारत में मॉनसून सक्रिय है और अनुकूल स्थितियों के कारण दिल्ली और आसपास के इलाकों में रुक-रुक कर बारिश होते रहने की उम्मीद है।

दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी

IMD के अधिकारियों ने लोगों को सलाह दी है कि वे गरज-चमक और यात्रा के दौरान सावधानी बरतें, खासकर उन इलाकों में जहां जलजमाव की समस्या हो सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी के लिए 'येलो अलर्ट' भी जारी किया है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है, क्योंकि रुक-रुक कर बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की उम्मीद है। IMD ने कहा कि अगले कुछ दिनों तक दिल्ली-NCR में मॉनसून की सक्रिय स्थिति बनी रहने की संभावना है। 

मौसम सुहावना रहने की संभावना

सुबह-सुबह शहर के कई हिस्सों में बारिश की खबर मिली। रफी मार्ग, रायसीना रोड, फिरोजशाह रोड, कौटिल्य मार्ग और आरके पुरम में अच्छी बारिश देखी गई। बारिश के साथ आसमान में बादल छाए रहे और काम पर जाने वाले लोगों के कारण कुछ रास्तों पर ट्रैफिक की रफ्तार धीमी रही। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून आमतौर पर जून के आखिर से सितंबर के बीच राष्ट्रीय राजधानी में व्यापक बारिश लाता है। मौसम विभाग के अधिकारी मॉनसून की स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं और मौजूदा मौसमी हालात के आधार पर पूर्वानुमान जारी कर रहे हैं। इस बीच, सुबह की बारिश के बाद लोगों के दिन की शुरुआत काफी सुखद रही। मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में ऐसे ही हालात बने रह सकते हैं। साथ ही अधिकारियों ने लोगों से बारिश के दौरान यात्रा करते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।

(ANI Report)

यह भी पढ़ें:

दिल्ली में 3 दिन तक झमाझम बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी; IMD ने जारी किया ताजा अपडेट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।