1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में रिकॉर्डतोड़ बारिश, यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान के पार जाने की आशंका, 37 हजार लोगों का क्या होगा?

दिल्ली में रिकॉर्डतोड़ बारिश, यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान के पार जाने की आशंका, 37 हजार लोगों का क्या होगा?

 Published : Jul 09, 2023 03:01 pm IST,  Updated : Jul 09, 2023 03:01 pm IST

केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) का कहना है कि मंगलवार तक यमुना नदी में जलस्तर खतरे के निशान को पार कर जाएगा। ऐसे में आस-पास रहने वाले 37 हजार लोगों के लिए परेशानी खड़ी हो गई है।

Delhi Rains- India TV Hindi
यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान के पार जाने की आशंका Image Source : REPRESENTATIVE PIC/PTI

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रिकॉर्डतोड़ बारिश हो रही है। ऐसे में यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है और केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) के मुताबिक, इसके मंगलवार को खतरे के निशान 205.33 मीटर को पार करने की आशंका है। सीडब्ल्यूसी के बाढ़ निगरानी पोर्टल के अनुसार, ओल्ड रेलवे ब्रिज पर यमुना का जलस्तर रविवार दोपहर एक बजे 203.18 मीटर था, जबकि खतरे का स्तर 204.5 मीटर है। 

सीडब्ल्यूसी ने कहा कि मंगलवार को सुबह 11 बजे से एक बजे के बीच जलस्तर 205.5 मीटर तक बढ़ने की आशंका है। उत्तर-पश्चिम भारत में पिछले दो दिन से लगातार बारिश हो रही है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में कई इलाकों में ‘भारी से बहुत भारी’ बारिश दर्ज की गई है। 

साल 1982 के बाद से जुलाई में एक दिन में सर्वाधिक बारिश दर्ज की गई 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, दिल्ली में हालही में 153 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जो साल 1982 के बाद से जुलाई में एक दिन में सर्वाधिक बारिश है। चंडीगढ़ और अंबाला में रिकॉर्ड क्रमश: 322.2 मिलीमीटर और 224.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। 

दिल्ली में यमुना नदी के पास स्थित निचले इलाके बाढ़ के लिहाज से संवेदनशील माने जाते हैं और वहां करीब 37,000 लोग रहते हैं। (इनपुट: भाषा) 

ये भी पढ़ें: 

पंजाब में बारिश ने बढ़ाई मुश्किल, हाउसिंग कॉलोनी में बाढ़ जैसे हालात, VIDEO में तैरते दिखे वाहन 

बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में सभी रिकॉर्ड टूटे, दिल्ली में CM ने अफसरों की छुट्टी कैंसिल की, शिमला में रेस्क्यू किए गए 200 पर्यटक 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।