1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में और जहरीली हुई हवा! करीब 11 महीने बाद पहली बार ''गंभीर'' कैटेगरी में दर्ज हुआ AQI

दिल्ली में और जहरीली हुई हवा! करीब 11 महीने बाद पहली बार ''गंभीर'' कैटेगरी में दर्ज हुआ AQI

 Written By: Vinay Trivedi
 Published : Nov 11, 2025 08:12 pm IST,  Updated : Nov 11, 2025 08:19 pm IST

दिल्ली की वायु गुणवत्ता 11 महीने बाद गंभीर कैटगरी में पहुंच गई है। इस साल यह पहली बार है कि AQI ''गंभीर'' श्रेणी में दर्ज हुआ है। गंभीर कैटेगरी की हवा, स्वस्थ वयस्क की सेहत भी खराब कर सकती है।

delhi severe air quality- India TV Hindi
दिल्ली की हवा इस साल पहली बार ''गंभीर'' श्रेणी में पहुंची। Image Source : PTI

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में रहने वालों के लिए बुरी खबर है क्योंकि शहर की हवा और प्रदूषित हो गई है। मंगलवार को हवा की गुणवत्ता पहली बार ''गंभीर'' कैटेगरी में पहुंची, जब औसत AQI 428 दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड यानी CPCB ने ये आंकड़ा जारी किया है। बता दें कि दिल्ली की एयर क्वालिटी पिछले कई दिनों से ''बहुत खराब'' श्रेणी में थी लेकिन मंगलवार सुबह यह ''गंभीर'' कैटेगरी में दर्ज की गई।

11 महीने बाद ''गंभीर'' श्रेणी में AQI

जान लें कि दिल्ली में हवा की गुणवत्ता के गंभीर कैटेगरी में पहुंचने के पीछे मौसम की स्थिर स्थिति और स्थानीय उत्सर्जन माना जा रहा है। ध्यान रहे कि इस साल ये पहली बार है जब दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स "गंभीर" श्रेणी में पहुंचा है। CPCB के आंकड़ों के मुताबिक, पिछली बार दिसंबर 2024 में दिल्ली की वायु गुणवत्ता इतनी खराब हुई थी। 

''गंभीर'' कैटेगरी में AQI कितना खतरनाक?

गौरतलब है कि AQI का 401 और 500 के बीच होना "गंभीर" कैटेगरी में माना जाता है। यह स्वस्थ व्यक्तियों की सेहत को भी प्रभावित कर सकता है। इसके अवाला, यह पहले से बीमार लोगों में गंभीर श्वास संबंधी समस्याएं पैदा कर सकता है।

बिगड़ती वायु गुणवत्ता के क्या हैं नुकसान?

बता दें कि दिल्ली की बिगड़ती एयर क्वालिटी ने हेल्थ एक्सपर्ट्स को को प्रदूषित हवा के लगातार संपर्क में रहने के दूरगामी स्वास्थ्य परिणामों को लेकर चिंतित किया है। वायु प्रदूषण से कैंसर के बढ़ते खतरे, शरीर की प्रतिरोधक क्षमता के कम होने और श्वसन संबंधी बीमारियों से स्वास्थ्य विशेषज्ञ परेशान हैं। ‘स्टेट ऑफ ग्लोबल एयर 2025’ रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में 2023 में जहरीली हवा के कारण 20 लाख से ज्यादा मौतें हुईं।

(इनपुट-भाषा)

ये भी पढ़ें- 

Bihar Exit Poll 2025: बिहार विधानसभा की 243 सीटों में से किसे कितनी सीटें, एग्जिट पोल के आंकड़े देखकर चौंक जाएंगे

लाल किले के पास हुए ब्लास्ट में मेरठ के युवक की मौत, बॉडी को लेकर पत्नी और भाइयों में हो गई भिड़ंत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।