Tuesday, March 10, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली: चांदनी चौक की एक दुकान में दिन दहाड़े 35 लाख की लूट, फायरिंग भी की, CCTV में दिखे बदमाश

दिल्ली: चांदनी चौक की एक दुकान में दिन दहाड़े 35 लाख की लूट, फायरिंग भी की, CCTV में दिखे बदमाश

Reported By : Abhay Parashar Edited By : Rituraj Tripathi Published : Jun 02, 2025 07:32 pm IST, Updated : Jun 02, 2025 08:02 pm IST

दिल्ली के चांदनी चौक में बदमाशों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है। बदमाशों ने दिन दहाड़े लूट और फायरिंग की है। बदमाशों ने यहां से 35 लाख रुपए लूटे हैं।

Chandni Chowk loot- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV सीसीटीवी में दिखे बदमाश, लगा रखा था मास्क

नई दिल्ली: दिल्ली के चांदनी चौक में दिन दहाड़े बदमाशों ने फायरिंग करके लूट की है। बदमाशों ने एक दुकान से 35 लाख रुपए लूटे हैं। इस घटना के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है और पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। 

क्या है पूरा मामला?

दिल्ली के लाहौरी गेट थाने को दोपहर 2.30 बजे एक पीसीआर कॉल मिली थी, जिसमें चांदनी चौक में दुकान चलाने वाले विक्की जैन नाम के व्यापारी ने बताया कि सुबह दो लोग आए थे और फायरिंग करके करीब 35 लाख लूटकर ले गए। वारदात सुबह की थी और पुलिस को टूटा हुआ कांच का दरवाजा दिखा। पुलिस ने बयान लेकर सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

सीसीटीवी फुटेज मिला

बिल्डिंग में जाते हुए 3 बदमाशों का सीसीटीवी फुटेज मिला है। इन 3 बदमाशों ने कपड़ा व्यापारी के यहां पर 35 लाख की लूट को अंजाम दिया। सभी ने चेहरे पर मास्क लगा रखा था। आगे वाले बदमाश के हाथ में एक बैग था।

हालही में दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ऑफिस में हुआ था कांड

एक और घटना में दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल के ऑफिस से लाखों रुपयों की चोरी का मामला सामने आया था। इस मामले में स्पेशल सेल का हेड कॉन्सटेबल ही चोर निकला था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से 50 लाख रुपयों के साथ भारी मात्रा में सोना भी बरामद किया।

चोरी करने वाले कॉन्सटेबल की पहचान एचसी खुर्शीद के रूप में हुई थी। वह पहले से इस चोरी की साजिश रच रहा था और फिर मौका मिलते ही उसने इस घटना को अंजाम दिया। उसने मालखाने की डुप्लीकेट चाबी बनवाई थी, जिससे उसने इस चोरी को आसानी से अंजाम दिया। 

गौरतलब है कि मालखाने में दिल्ली पुलिस उस सामान को रखती है, जिसे वो छापेमारी में जब्त करती है। खुर्शीद इस मालखाने में ड्यूटी कर चुका था इसलिए उसे यहां का पूरा अंदाजा था। एक पुलिसकर्मी का इस तरह चोर बनना चर्चा में था और लोग इस घटना को सुनकर हैरान रह गए थे। लोगों का कहना था कि लालच इंसान को क्या से क्या बना देता है, ये उसका प्रत्यक्ष उदाहरण है।

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement