1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली: IB हेड के सुरक्षाकर्मी ने की आत्महत्या, सर्विस रायफल AK-47 से खुद को मारी गोली

दिल्ली: IB हेड के सुरक्षाकर्मी ने की आत्महत्या, सर्विस रायफल AK-47 से खुद को मारी गोली

 Reported By: Jatin Sharma Written By: Sudhanshu Gaur
 Published : Feb 04, 2023 09:16 am IST,  Updated : Feb 04, 2023 09:37 am IST

दिल्ली पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक एसआई का नाम राजबीर कुमार है जो मध्य प्रदेश का रहने वाला है। वो पिछले दिनो छुट्टियों पर था कल ही छुट्टियों से लौटा था और कल शुक्रवार शाम 4:15 बजे उसने AK47 से अपने आप को 2 गोलियां मारी।

Security guard posted at IB head's house commits suicide- India TV Hindi
IB हेड के घर तैनात सुरक्षाकर्मी ने की आत्महत्या Image Source : FILE

नई दिल्ली: देश के खुफिया विभाग के हेड तपन कुमार डेका के आधिकारिक आवास पर सुरक्षा में तैनात एक सुरक्षाकर्मी ने आत्महत्या कर ली है। मीडिया में आई जानकारी के अनुसार, आईबी डायरेक्टर के घर पर सुरक्षा में मौजूद सीआरपीएफ के 53 साल वर्षीय एक एएसआई में अपने को गोली मारकर आत्महत्या की।

मृतक के पास से नहीं मिला कोई सुसाइड नोट 

दिल्ली पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक एसआई का नाम राजबीर कुमार है जो मध्य प्रदेश का रहने वाला है। वो पिछले दिनो छुट्टियों पर था कल ही छुट्टियों से लौटा था और कल शुक्रवार शाम 4:15 बजे उसने AK47 से अपने आप को 2 गोलियां मारी। हालांकि मृतक एएसआई के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और आगे की जांच कर रही है।

 

 ये भी पढ़ें - 

सपा ने की इटावा शहर का नाम बदलने की मांग, जानिए क्या हो सकता है नया नाम ?

दिल्ली में फिर हैवानियत, 3 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप, पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।