1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में कोविड के 94 नये मामले, डिलीवरी ब्वॉयज के लिए चार विशेष वैक्सीनेशन सेंटर स्थापित

दिल्ली में कोविड के 94 नये मामले, डिलीवरी ब्वॉयज के लिए चार विशेष वैक्सीनेशन सेंटर स्थापित

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 30, 2021 04:44 pm IST,  Updated : Jun 30, 2021 04:44 pm IST

दिल्ली में बुधवार को कोविड-19 के 94 नये मामले सामने आए और इस बीमारी से छह लोगों की मौत हुई। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

Delhi sees 94 new cases in a day, 4 special centres for vaccinating delivery agents- India TV Hindi
दिल्ली में बुधवार को कोविड-19 के 94 नये मामले सामने आए और इस बीमारी से छह लोगों की मौत हुई। Image Source : PTI

नयी दिल्ली: दिल्ली में बुधवार को कोविड-19 के 94 नये मामले सामने आए और इस बीमारी से छह लोगों की मौत हुई। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। बुलेटिन में कहा गया कि राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण की दर 0.12 प्रतिशत है। दिल्ली में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 101 मामले दर्ज किए गए थे और संक्रमण की दर 0.15 प्रतिशत थी। वहीं, बीमारी से चार मरीजों की मौत हुई थी।

वहीं उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली सरकार ने खाने-पीने और ई-कॉमर्स वेबसाइटों से सामान की आपूर्ति करने वाले डिलीवरी ब्वॉयज को वैक्सीन लगाने के लिए चार विशेष कोविड-19 वैक्सीनेशन सेंटर स्थापित किए हैं। 

सिसोदिया ने ट्विटर पर कहा, “स्विगी, ज़ोमेटो, अमेज़न इत्यादि के डिलीवरी ब्वॉयज जो रोज़ाना हम लोगों के घर तक खाना व अन्य सामान पहुंचाते हैं उन सब का वैक्सीनेशन कर उन्हें कोरोना से सुरक्षित करना बेहद जरूरी है। दिल्ली में आज से डिलीवरी ब्वॉयज के लिए चार विशेष वैक्सीनेशन सेंटर की शुरुआत की गई है।”

दिल्ली में 16 जनवरी से वैक्सीन की करीब 75 लाख खुराकें लगाई जा चुकी हैं। 16 जनवरी से ही वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत हुई थी। तकरीबन 17 लाख लोगों को वैक्सीन की दोनों खुराकें दी जा चुकी हैं। मंगलवार को दिल्ली में 2.04 लाख लोगों को कोविड रोधी वैक्सीन लगाया गया। शनिवार को 2.07 लाख लोगों को एक दिन में वैक्सीन लगाया गया था। यह वैक्सीनेशन की एक दिन की सर्वाधिक संख्या है।

ये भी पढ़ें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।