1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली: राजौरी गार्डन स्थित बर्गर किंग में कई राउंड फायरिंग, एक शख्स की मौत, मचा हड़कंप

दिल्ली: राजौरी गार्डन स्थित बर्गर किंग में कई राउंड फायरिंग, एक शख्स की मौत, मचा हड़कंप

 Reported By: Kumar Sonu Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Jun 18, 2024 11:33 pm IST,  Updated : Jun 18, 2024 11:54 pm IST

दिल्ली के पॉश इलाके राजौरी गार्डन में कई राउंड फायरिंग हुई है। ये फायरिंग बर्गर किंग में होने की जानकारी सामने आई है। आपसी रंजिश की वजह से हुई इस फायरिंग में एक शख्स की मौत हो गई है।

Burger King- India TV Hindi
बर्गर किंग में कई राउंड फायरिंग Image Source : REPRESENTATIVE PIC

नई दिल्ली: दिल्ली के राजौरी गार्डन स्थित बर्गर किंग में कई राउंड फायरिंग हुई है। इस फायरिंग में एक शख्स की मौत हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, ये फायरिंग आपसी रंजिश में हुई है।

पुलिस ने क्या कहा?

पुलिस ने बताया कि पश्चिमी दिल्ली के राजौरी गार्डन में बर्गर किंग में आपसी दुश्मनी के कारण कई राउंड गोलीबारी हुई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाने और सीसीटीवी कैमरों की जांच करने के लिए टीमें गठित की गई हैं।

दिल्ली पुलिस ने कहा, 'बर्गर किंग, राजौरी गार्डन में गोलीबारी की घटना सामने आई है। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस और क्राइम टीम मौके पर है। जानकारी इकट्ठा करने और सीसीटीवी कैमरों की जांच के लिए टीमों का गठन किया गया है। आगे की जांच जारी है।'

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आपसी फायरिंग में यहां ताबड़तोड़ फायरिंग हुई, जिसमें गोली एक शख्स को भी लग गई। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो उसने घायल को हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने शख्स को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच के लिए टीम का गठन किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।