1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली: ट्रक का ब्रेक फेल से होने से हादसा, एक शख्स की मौके पर मौत, देखें CCTV

दिल्ली: ट्रक का ब्रेक फेल से होने से हादसा, एक शख्स की मौके पर मौत, देखें CCTV

 Reported By: Abhay Parashar Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Apr 12, 2026 11:53 pm IST,  Updated : Apr 13, 2026 12:08 am IST

दिल्ली के आनंद पर्वत में ट्रक का ब्रेक फेल होने से हादसा हो गया और एक शख्स की मौत हो गई। इस घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है।

Truck brakes fail- India TV Hindi
ट्रक का ब्रेक फेल से होने से हादसा Image Source : VIDEO SCREENGRAB

नई दिल्ली: दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में भीषण सड़क हादसा हो गया है। इस घटना में एक शख्स की मौत हो गई है। इस घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है, जिसमें घटना की भयावहता दिखाई दे रही है। 

क्या है पूरा मामला?

घटना 11 अप्रैल दोपहर 2 बजे के आसपास की है, जिसका सीसीटीवी अब सामने आया है। राजधानी दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में ट्रक का ब्रेक फेल होने से बड़ा सड़क हादसा हो गया, जानकारी के अनुसार इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और ट्रक ड्राइवर की हालत गंभीर बताई जा रही है उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

11 अप्रैल को ही बिहार के कटिहार में भी हुआ था भीषण हादसा

11 अप्रैल को ही बिहार के कटिहार में भी भीषण सड़क हादसा हुआ था और इस घटना में 13 लोगों की मौत हो गई थी और 30 लोग घायल हुए थे। टक्कर बस और पिकअप के बीच हुई थी। हादसा कटिहार के कोढ़ा थाना क्षेत्र के NH-31 पर हुआ था। मृतकों में महिलाएं और एक मासूम बच्ची भी शामिल थी।

इस हादसे पर राष्ट्रपति मुर्मू, PM मोदी और CM नीतीश कुमार ने दुख जताया था और मुआवजे का भी ऐलान किया गया था। 

गौरतलब है कि देश में हर दिन सैकड़ों लोग रोड एक्सीडेंट में अपनी जान गंवा देते हैं। इसके पीछे का एक अहम कारण यातायात के नियमों का पालन नहीं करना होता है। वाहन चालक अपनी जान को तो खतरे में डालते ही हैं, साथ में अन्य लोगों की जान के लिए भी खतरा बनते हैं। ऐसे में पुलिस और प्रशासन को नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

लोगों का कहना है कि सड़क हादसों के बढ़ते मामले समाज के लिए एक चिंता का विषय है, जिसके लिए यातायात के नियमों को और भी सख्त बनाने की दिशा की ओर काम किया जाना चाहिए। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।