1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. Video: दिल्ली महिला कांग्रेस अध्यक्ष नेटा डिसूजा का पुलिसकर्मियों और फौजियों पर थूकने का वीडियो वायरल, दी ये सफाई

Video: दिल्ली महिला कांग्रेस अध्यक्ष नेटा डिसूजा का पुलिसकर्मियों और फौजियों पर थूकने का वीडियो वायरल, दी ये सफाई

 Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Jun 22, 2022 08:23 am IST,  Updated : Jun 22, 2022 08:23 am IST

Delhi: दिल्ली महिला कांग्रेस अध्यक्ष नेटा डिसूजा का सोशल मीडिया पर ये वीडियो दिल्ली भाजपा सचिव इंप्रीत सिंह बख्शी ने पोस्ट किया है। हालांकि जब इस मामले ने तूल पकड़ा तो नेटा डिसूजा ने ट्विटर पर अपनी सफाई पेश की है। 

Netta DSouza- India TV Hindi
Netta DSouza Image Source : TWITTER/MAHILACONGRESS

Highlights

  • दिल्ली महिला कांग्रेस अध्यक्ष नेटा डिसूजा विवादों में घिरीं
  • पुलिसकर्मियों और फौजियों पर थूकते हुए सामने आया वीडियो
  • नेटा डिसूजा ने ट्विटर पर दी सफाई, कहा- मुंह में चली गई थी गंदगी

Delhi: दिल्ली महिला कांग्रेस अध्यक्ष नेटा डिसूजा का एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वह पुलिसकर्मियों और फौजियों पर थूकती हुई दिख रही हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद बीजेपी समेत तमाम पार्टियों के लोग उनकी निंदा कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो दिल्ली भाजपा सचिव इंप्रीत सिंह बख्शी ने पोस्ट किया है। बख्शी ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'ये महिला कांग्रेस की अध्यक्ष नेटा डिसूजा की हरकत है। ये फौजी महिलाओं पर थूक रही हैं, इतनी घटिया, देश विरोधी, सेना विरोधी  मानसिकता के कारण ही इनको अध्यक्ष बनाया हुआ है।' नेटा डिसूजा के इस व्यवहार की वजह से दिल्ली पुलिस उनके खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज करने जा रही है। 

नेटा डिसूजा ने ट्विटर पर दी सफाई

हालांकि जब इस मामले ने तूल पकड़ा तो नेटा डिसूजा ने ट्विटर पर अपनी सफाई पेश की है। उन्होंने कहा है कि वह थूक नहीं रही थीं बल्कि उनके मुंह में कुछ गंदगी चली गई थी, जिसे वह साफ कर रही थीं। उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया और लिखा, 'मीडिया में मेरे खिलाफ प्रोपेगेंडा चलाया जा रहा है। इस वीडियो से पता चलता है कि किस तरह से मेरे बालों को जोर से खींचा गया, कीचड़ में धकेला गया। कीचड़, धूल व बाल मेरे मुंह में चले गए, जिसे मैंने अपने मुंह से उगल दिया। मेरा सुरक्षाकर्मियों का अनादर करने का कोई इरादा नहीं था।सत्यमेव जयते!'

क्यों प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ता

दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से नेशनल हेराल्ड से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी)  बीते 5 दिनों से पूछताछ कर रही है। ऐसे में कांग्रेस कार्यकर्ता इस पूछताछ का विरोध कर रहे हैं और दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे हैं। मंगलवार को तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल से पूछताछ और सेना में भर्ती की नई 'अग्निपथ' योजना के विरोध में दिल्ली में 'सत्याग्रह मार्च' भी निकाला। इसके बाद पुलिस ने कांग्रेस के कई नेताओं को हिरासत में ले लिया। इसी दौरान महिला कांग्रेस अध्यक्ष नेटा डिसूजा भी हिरासत में ली गईं, जहां वह पुलिसकर्मियों और महिला फौजियों पर थूकती हुई नजर आईं। 

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।