1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. आप भी हो जाएं सावधान! 35 हजार का पार्सल लेकर भागा डिलीवरी बॉय, न फोन और न मैसेज... किसी का नहीं दिया जवाब

आप भी हो जाएं सावधान! 35 हजार का पार्सल लेकर भागा डिलीवरी बॉय, न फोन और न मैसेज... किसी का नहीं दिया जवाब

 Published : Sep 22, 2024 05:34 pm IST,  Updated : Sep 22, 2024 05:38 pm IST

महिला ने डिलीवरी बॉय को कई बार फोन कॉल की और मैसेज भी किया। डिलीवरी बॉय ने कुछ उत्तर नहीं दिया। इसके बाद परेशान महिला ने पुलिस में इस पूरे मामले की जानकारी दी।

डिलीवरी बॉय पार्शल लेकर भागा- India TV Hindi
डिलीवरी बॉय पार्शल लेकर भागा Image Source : FILE PHOTO

दिल्ली पुलिस ने एक व्यक्ति को मोबाइल एप्लीकेशन के जरिए कूरियर सर्विस बुक करने वाली महिला से 35,000 रुपये का पार्सल लेकर फरार होने के आरोप में गिरफ्तार किया है। 18 सितंबर को एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसने कूरियर सर्विस बुक की थी। इसे डिलीवर करने का काम 28 वर्षीय दीप चंद को सौंपा गया था।

डिलीवरी बॉय को किया फोन, नहीं मिला जवाब

पुलिस ने बताया कि दीप चंद उसके घर से पार्सल लेने आया था, लेकिन सामान गंतव्य तक नहीं पहुंचा। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला ने डिलीवरी बॉय दीप चंद को फोन किया और मैसेज किया, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया।

पुलिस ने डिलीवरी बॉय को किया गिरफ्तार 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसकी शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई और जांच शुरू की गई। पुलिस की जांच के बाद दीप चंद को शनिवार को जहांगीरपुरी इलाके से गिरफ्तार किया गया और उसके कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया गया। पुलिस ने कहा कि वह इस पूरे मामले पर आगे की जांच जारी है।

इस घटना बाद से महिला के अंदर बैठ गया डर  

इस घटना के बाद महिला काफी डर गई है। महिला ने बताया कि वह आगे से कोई भी पार्सल डीलीवर करने के लिए हजार बार सोचेगी। देश की राजधानी दिल्ली में ऐसा हो सकता है, तो छोटे शहरों में इस तरह की घटना होना आम बात है। 

पीटीआई के इनपुट के साथ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।