1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. अंबेडकर कॉलेज के प्रोफेसर को डूसू की जॉइंट सेक्रेटरी दीपिका झा ने जड़ा थप्पड़, देखते रहे पुलिसवाले-VIDEO

अंबेडकर कॉलेज के प्रोफेसर को डूसू की जॉइंट सेक्रेटरी दीपिका झा ने जड़ा थप्पड़, देखते रहे पुलिसवाले-VIDEO

 Reported By: Kumar Sonu Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Oct 17, 2025 07:58 am IST,  Updated : Oct 17, 2025 08:29 am IST

डूसू की जॉइंट सेक्रेटरी द्वारा प्रोफेसर को थप्पड़ मारे जाने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। ऑफिस में पुलिस की टीम भी बैठी हुई है। वह भी छात्र नेता द्वारा प्रोफेसर को मार खाते हुए देख रही है।

जॉइंट सेक्रेटरी दीपिका झा ने प्रोफेसर को जड़ा थप्पड़- India TV Hindi
जॉइंट सेक्रेटरी दीपिका झा ने प्रोफेसर को जड़ा थप्पड़ Image Source : REPORTER INPUT

दिल्ली यूनिवर्सिटी के अंबेडकर कॉलेज के प्रोफेसर सुजीत सिंह को दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) की जॉइंट सेक्रेटरी दीपिका झा ने थप्पड़ मारा है। अंबेडकर कॉलेज के प्रिंसिपल और ज्योति नगर थाने के SO और बाकी पुलिसकर्मियों के सामने थप्पड़ मारा गया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्रोफेसर सुजीत सिंह ने इस मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है।

इन लोगों ने की मारपीट

पुलिस में दर्ज शिकायत में बताया गया कि डूसू की संयुक्त सचिव दीपिका झा और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के अन्य सदस्यों ने मारपीट की है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। जहां पुलिस की मौजूदगी में डॉक्टर भीम राव आंबेडकर कॉलेज के अंदर छात्रों के एक समूह को एक शिक्षक पर हमला करते हुए देखा जा सकता है। 

शिक्षकों की गरिमा पर हमला

दिल्ली यूनिवर्सिटी के कई शिक्षकों ने इस घटना की निंदा की और इसे शिक्षकों की गरिमा पर हमला बताया। इस संबंध में एक प्रोफेसर ने नाम उजागर न करने की शर्त पर बताया कि कॉलेज काउंसिल चुनाव में जीत हासिल करने वाले 'नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया' के एक उम्मीदवार की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) समर्थित एबीवीपी के सदस्यों ने कथित तौर पर पिटाई की। 

हिंसा के घटनाओं की जांच कर रहे थे सुजीत कुमार

'डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट' (DTF) के एक बयान के अनुसार, शिक्षिक सुजीत कुमार (जो कॉलेज की अनुशासन समिति के संयोजक हैं) परिसर में विभिन्न समूहों के छात्रों से जुड़ी हिंसा की इसी तरह की घटनाओं की जांच कर रहे थे कि तभी उन पर हमला किया गया। (इनपुट-पीटीआई)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।