1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. अपनी शादी का कार्ड बांटने निकला था, कार में जली हुई मिली लाश; प्रेमिका के विवाह स्थल के पास की घटना

अपनी शादी का कार्ड बांटने निकला था, कार में जली हुई मिली लाश; प्रेमिका के विवाह स्थल के पास की घटना

 Edited By: Malaika Imam
 Published : Jan 20, 2025 07:51 am IST,  Updated : Jan 20, 2025 07:51 am IST

पुलिस को गाजीपुर इलाके में आग लगने की घटना की सूचना दी गई। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि मारुति वैगन आर कार में आग लगी हुई थी और कार के अंदर युवक का जला हुआ शव पड़ा था।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : PEXELS

पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर इलाके के पास एक 24 वर्षीय अनिल नाम का युवक अपनी कार में जली हुई अवस्था में मृत पाया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी और मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना शनिवार रात हुई, जब पुलिस को तीन अलग-अलग पीसीआर कॉल मिलीं, जिसमें गाजीपुर इलाके में आग लगने की घटना की सूचना दी गई। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि मारुति वैगन आर कार में आग लगी हुई थी और कार के अंदर अनिल का जला हुआ शव पड़ा था।

कार बांटने के बाद घर लौट रहा था

पुलिस ने बताया कि अनिल 14 फरवरी को होने वाली अपनी शादी के निमंत्रण पत्र बांटने के बाद नोएडा के नवादा गांव स्थित अपने घर लौट रहा था। पुलिस अधिकारियों ने यह भी कहा कि अनिल की पहचान उसी वक्त हो गई जब कार में आग लगी हुई थी। शव की पहचान करने वाले पुलिस अधिकारियों ने पुष्टि की कि घटना स्थल पर अनिल का शव पाया गया था।

भाई ने मौत को साजिश का हिस्सा बताया

अनिल के बड़े भाई सुमित ने पुलिस को दो फोन कॉल्स कीं, जिनमें उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी मौत एक साजिश का हिस्सा हो सकती है। सुमित ने कहा कि अनिल शनिवार दोपहर शादी का निमंत्रण पत्र बांटने के लिए घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। जब परिवार ने उसे फोन किया, तो संपर्क नहीं हो सका। सुमित को रात करीब 11:30 बजे पुलिस से अनिल की मौत की सूचना मिली।

अनिल की मौत के पीछे का विवाद?

परिवार का आरोप है कि अनिल की मौत के पीछे एक विवाद हो सकता है, जो उसकी प्रेमिका के परिवार के साथ था। अनिल एक दूर की रिश्तेदार के साथ प्रेम संबंध में था, लेकिन लड़की के पिता इस रिश्ते के खिलाफ थे। घटना की रात लड़की की शादी पास के एक बैंक्वेट हॉल में हो रही थी और और अनिल कथित तौर पर उसमें शामिल हुआ था।

समय रहते नहीं बचाया जा सका

पुलिस के अनुसार, लड़की के पिता ने इस रिश्ते को लेकर अपने रिश्तेदारों से झगड़े के बारे में तीन पीसीआर कॉल की थीं। परिवार का मानना है कि यह घटना एक हत्या का हिस्सा हो सकती है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अनिल को बचाने के लिए कई लोग कार की खिड़कियां तोड़ने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन दुर्भाग्यवश वह समय रहते बच नहीं पाया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और उसे परिवार को सौंप दिया। इस मामले में जांच जारी है। (भाषा इनपुट के साथ)

ये भी पढ़ें- 

राजौरी में रहस्यमयी मौतों की जांच अभी भी जारी, सील की गई बावड़ी; तैनात रहेगी पुलिस

Mahakumbh 2025: महाकुंभ स्नान के दौरान इन मंत्रों का करें जाप, धुल जाएंगे आपके पाप

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।