1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. जांच करने पहुंची ईडी की टीम पर हमला, साथ में मौजूद थी दिल्ली पुलिस, साइबर क्राइम से जुड़ा है मामला

जांच करने पहुंची ईडी की टीम पर हमला, साथ में मौजूद थी दिल्ली पुलिस, साइबर क्राइम से जुड़ा है मामला

 Reported By: Atul Bhatia, Edited By: Avinash Rai
 Published : Nov 28, 2024 09:43 am IST,  Updated : Nov 28, 2024 09:59 am IST

ईडी की टीम पर राजधानी दिल्ली में हमला किया गया है। दरअसल साइबर क्राइम से जुड़े मामले की जांच करने पहुंची ईडी की टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। बता दें कि इस दौरान स्थानीय पुलिस भी ईडी के साथ थी।

ED attacked in delhi Police was also present case related to cyber crime- India TV Hindi
जांच करने पहुंची ईडी की टीम पर हमला Image Source : FILE PHOTO

राजधानी दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी की टीम पर आरोपियों ने हमला किया है। यह हमला दिल्ली के बिजवासन इलाके में ईडी की टीम पर की गई। दरअसल ईडी की टीम साइबर क्राइम से जुड़े एक मामले की जांच करने पहुंची थी। इस दौरान उनके साथ लोकल पुलिस भी थी। बावजूद इसके ईडी की टीम पर हमला किया गया है। दरअसल गुरुवार की सुबह ईडी पर यह हमला तब हुई जब ईडी की टीम PPPYL Cyber App Fraud case की जांच करने के लिए दिल्ली के बिजवासन इलाके में पहुंची। ईडी की टीम पर आरोपी अशोक शर्मा और उसके परिवार के लोगों ने हमला कर दिया। बता दें कि इस हमले में असिस्टेंट डायरेक्टर घायल हो गए। हमले के दौरान एक आरोपी वहां से फरार हो गया। इसके बाद घटना की जानकारी लोकल पुलिस को दी गई। पुलिस की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और फरार आरोपी की तलाश जारी है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।