1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली के लाडो सराय इलाके में एनकाउंटर, शातिर बदमाश गिरफ्तार

दिल्ली के लाडो सराय इलाके में एनकाउंटर, शातिर बदमाश गिरफ्तार

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 07, 2021 09:34 am IST,  Updated : Mar 07, 2021 09:35 am IST

स्पेशल सेल को जानकारी मिली थी कि बदमाश आकाश शनिवार रात 10 बजे अपने एक साथी से लाडो सराय मिलने आने वाला है, जिसके बाद स्पेशल सेल ने जाल बिछाया। पुलिस को देखते ही बदमाश आकाश ने पुलिस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी।

encounter in lado sarai area of new delhi दिल्ली के लाडो सराय इलाके में एनकाउंटर, शातिर बदमाश गिरफ्त- India TV Hindi
दिल्ली के लाडो सराय इलाके में एनकाउंटर, शातिर बदमाश गिरफ्तार Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली. राजधानी नई दिल्ली के लाडो सराय इलाके में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई है। स्पेशल सेल के मुताबिक करीब 15 मामलों में वांटेड अपराधी के साथ ये मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के दौरान स्पेशल सेल की टीम ने आकाश उर्फ चवन्नी नाम के शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है।

पढ़ें- अगर दोबारा सत्ता में आई TMC तो बंगाल बन जाएगा कश्मीर- सुभेंदु अधिकारी

स्पेशल सेल को जानकारी मिली थी कि बदमाश आकाश शनिवार रात 10 बजे अपने एक साथी से लाडो सराय मिलने आने वाला है, जिसके बाद स्पेशल सेल ने जाल बिछाया। पुलिस को देखते ही  बदमाश आकाश ने पुलिस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। जिसके बाद जवाबी कार्यवाही में बदमाश के दोनों पैरों में गोली लगी है।

पढ़ें- नंदीग्राम में होगी लेफ्ट उम्मीवार की एंट्री! अभी और पेचीदा होगा मुकाबला

घायल बदमाश को नजदीक के अस्पताल में भर्ती किया गया। बदमाश आकाश मालवीय नगर का रहने वाला हैं। पुलिस ने आकाश के पास से एक गन और बाइक बरामद की है।

पढ़ें- West Bengal Elections: मिथुन चक्रवर्ती से मिले कैलाश विजयवर्गीय, आज कोलकाता में है पीएम मोदी की रैली

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।