नई दिल्ली: नए कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर किसानों की पहले दिन की 'किसान संसद' समाप्त हो गई है। प्रदर्शनकारी किसान सिंघु बॉर्डर लौट गए हैं। किसान संसद को लेकर कड़ी पुलिस सुरक्षा की गई थी। आज दिल्ली छावनी में तब्दील की गई थी। यहां चप्पे चप्पे पर सख्त पहरा था, पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स तैनात की गई थी। संसद को चारों ओर कई लेयर की सिक्योरिटी है क्योंकि पुलिस को आशंका है कि किसान संसद के मानसून सत्र में बाधा डाल सकते हैं। बता दें कि, किसान सिंघु बॉर्डर से 5 बसों में सवार होकर सुबह जंतर मंतर पहुंचे। इसके लिए पुलिस ने ज़बरदस्त तैयारी की थी। किसानों की बस के आगे पीछे पुलिस का काफिला था। जंतर मंतर पर कई लेयर्स की बैरिकेडिंग कर दी गई थी। पुलिस के साथ साथ पैरामिलिट्री फोर्स के जवान भी अलर्ट मोड में है। आज से जंतर मंतर पर किसान संसद चल रही है।
- Hindi News
- दिल्ली
- Farmer Protest: जंतर-मंतर पर पहले दिन की 'किसान संसद' समाप्त, सिंघु बॉर्डर लौटे किसान
Farmer Protest: जंतर-मंतर पर पहले दिन की 'किसान संसद' समाप्त, सिंघु बॉर्डर लौटे किसान
नए कृषि कानूनों के विरोध में आज से किसान जंतर-मंतर पर अपना विरोध प्रदर्शन शुरू करेंगे। आज दिल्ली छावनी में तब्दील है। यहां चप्पे चप्पे पर सख्त पहरा है, पुलिस भी है और पैरामिलिट्री फोर्स भी।
Farmer Protest Live
-
5:19 PM (IST) Jul 22, 2021
Farmer Protest: जंतर-मंतर पर पहले दिन की 'किसान संसद' समाप्त
दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारी किसानों की पहले दिन की 'किसान संसद' समाप्त हुई। किसान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीट सिंघु बॉर्डर लौट गए हैं।
-
4:30 PM (IST) Jul 22, 2021
वे किसान नहीं मवाली हैं। इसका संज्ञान भी लेना चाहिए, ये आपराधिक गतिविधियां हैं, जो कुछ 26 जनवरी को हुआ वो भी शर्मनाक था, आपराधिक गतिविधियां थी, उसमें विपक्ष द्वारा ऐसी चीजों को बढ़ावा दिया गया: केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी, कृषि क़ानूनों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे किसानों पर
-
4:09 PM (IST) Jul 22, 2021
यह 13 अगस्त तक लगातार चलेगा। प्रतिदिन 200 किसान सिंघु बॉर्डर से आएंगे और किसानों के मुद्दे पर चर्चा होगी। आज 3 कानूनों के पहले कानून APMC पर चर्चा हुई। इसके बाद हम कानून को संसद में खारिज करेंगे और संसद से अपील करेंगे कि 'किसान संसद' की बात मानकर कानून खारिज करे: हन्नान मोल्लाह
-
4:08 PM (IST) Jul 22, 2021
किसानों की बात संसद नहीं सुन रही है इसलिए सभी सांसदों को हमने चिट्ठी दिया है कि हमारे वोट से जीते हैं तो ऐसा करें कि हम वोट देते समय याद रखें। ईमानदार हैं तो हमारा सवाल उठाएं। आज हम यहां आए: 'किसान संसद' की प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिल भारतीय किसान सभा के महासचिव हन्नान मोल्लाह
-
4:07 PM (IST) Jul 22, 2021
देश की सरकार किसान विरोधी सरकार है। किसानों को प्रदर्शन करते 8 महीने हो गए हैं लेकिन सरकार के पास समय नहीं है। संसद के सदस्यों को हमने कहा कि आप इस मुद्दे पर दबाव डाले ताकि सरकार बात करें: कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के प्रदर्शन पर हन्नान मोल्लाह, अखिल भारतीय किसान सभा महासचिव
-
2:36 PM (IST) Jul 22, 2021
किसानों की बात संसद नहीं सुन रही है इसलिए सभी सांसदों को हमने चिट्ठी दिया है कि हमारे वोट से जीते हैं तो ऐसा करें कि हम वोट देते समय याद रखें। ईमानदार हैं तो हमारा सवाल उठाएं। आज हम यहां आए: 'किसान संसद' की प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिल भारतीय किसान सभा के महासचिव हन्नान मोल्लाह
-
12:48 PM (IST) Jul 22, 2021
किसान बसों के जरिए सिंघु बॉर्डर से जंतर मंतर पहुंचे।
-
11:55 AM (IST) Jul 22, 2021
किसान नेताओं की एक गाड़ी पुलिस एस्कॉर्ट के साथ जंतर मंतर पहुंच चुकी है। थोड़ी देर में किसान नेता जंतर मंतर पर किसान संसद करेंगे।
-
11:42 AM (IST) Jul 22, 2021
सामान्य तौर पर लोकतंत्र में किस चुनाव में किसे भाग लेना है, इसकी सभी को आजादी है, लेकिन मैं अभी उनको किसानों की समस्याओं तक ही देखता हूं, इसलिए किसानों की समस्याओं से संबंधित अगर बिल में कोई आपत्ति है तो सरकार चर्चा के लिए तैयार है: नरेंद्र सिंह तोमर
-
11:42 AM (IST) Jul 22, 2021
यह सुधार बिल, सारा देश इस बात का साक्षी है कि कानून किसानों के हित्त में हैं, किसानों के लिए लाभप्रद हैं, किसानों को विकल्प उलब्ध कराने वाले हैं, उनकी आमदनी में बढ़ोतरी करने वाले हैं, उन्हें कानूनी शिकंजे से मुक्त करने वाले हैं। जहां तक किसान यूनियन के आंदोलन का सवाल है, सरकार ने पूरी संवेदनशीलता के साथ उनसे चर्चा की है, बिल के किस प्रावधान पर उनको आपत्ति है, अगर वो आपत्ति बताएंगे तो आज भी सरकार खुले मन से उनके साथ चर्चा के लिए तैयार है: कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर
-
11:24 AM (IST) Jul 22, 2021
कृषि कानूनों के वापस लेने के सिवा और कोई विकल्प नहीं है। नरेंद्र सिंह तोमर बयान देते हैं कि हम किसानों से बातचीत करने के लिए तैयार हैं, बस वे 3 कानूनों को वापस लेने की बात न करें। तो फिर और क्या बात करें?: आम आदमी पार्टी (AAP) के लोकसभा सांसद भगवंत मान
-
11:10 AM (IST) Jul 22, 2021
कांग्रेस के सांसदों ने तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग करते राहुल गांधी की अगुवाई में संसद भवन परिसर में प्रदर्शन किया। संसद भवन में परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष आयोजित इस प्रदर्शन में कांग्रेस के दोनों सदनों के कई सदस्यों ने हिस्सा लिया।
-
10:57 AM (IST) Jul 22, 2021
किसान आंदोलन में शामिल योगेंद्र यादव ने कहा है कि दिल्ली पुलिस उनकी गाड़ियों की एक बार फिर से जांच कर रही है, योगेंद्र यादव ने कहा, "पुलिस ने यह कहकर हमें रोका कि वो अब बसों की चेकिंग करना चाहते हैं, हमने कहा कि चेकिंग हो चुकी है, अब देरी क्यों करवाई जा रही है, हमारा काफिला जैसे प्लान था, बिल्कुल वैसे ही जा रहा है, कुछ बदलाव नहीं हुआ है।"
-
10:52 AM (IST) Jul 22, 2021
दिल्ली पुलिस सूत्रों का कहना है कि सिंधु बॉर्डर पर बस में बैठे किसानों की वेरिफिकेशन बहुत मुश्किल था।इसलिए पहले जिन दो सो लोगों को जंतर-मंतर पर जाना था उनको बस में बैठने दिया गया और अब आगे जाकर उनका वेरिफिकेशन और सिक्योरिटी चेक किया जा रहा है।
-
10:28 AM (IST) Jul 22, 2021
मुद्दों, तथ्यों और तर्कों को लेकर किसी भी आंदोलन का स्वागत है लेकिन किसानों के कंधे पर बंदूक रखकर किस मुद्दे पर कुछ लोग आंदोलन करना दिखा रहे हैं। सरकार ने कहा कि आप आईये जो मुद्दे आपके पास हैं उन पर बात करिए, मुद्दे हैं नहीं: केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी
-
10:28 AM (IST) Jul 22, 2021
दिल्ली में जंतर-मंतर पर 3 कृषि क़ानूनों के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन करने जाने के लिए किसान सिंघु (दिल्ली-हरियाणा) बॉर्डर पर इकट्ठे हुए।