1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली बीजेपी दफ्तर में लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू, कोई हताहत नहीं

दिल्ली बीजेपी दफ्तर में लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू, कोई हताहत नहीं

 Reported By: Abhay Parashar Edited By: Niraj Kumar
 Published : May 16, 2024 04:34 pm IST,  Updated : May 16, 2024 05:18 pm IST

दिल्ली के पंत मार्ग स्थित दिल्ली राज्य बीजेपी दफ्तर में आज आग लग गई। दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

Delhi, BJP office, Fire- India TV Hindi
दिल्ली बीजेपी दफ्तर में लगी आग Image Source : ANI

 नई दिल्ली: दिल्ली के पंडित पंत मार्ग स्थित भारतीय जनता पार्टी के दफ्तर में आज उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब अचानक से दफ्तर में धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। अफरातफरी के बीच इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गई हैं। 15 मिनट के अंदर आग पर काबू पा लिया गया। किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है। 

उधर, दिल्ली बीजेपी मीडिया सेल की ओर से बताया गया कि दिल्ली बीजेपी दफ्तर में आज शाम करीब 4.15 बजे बिजली मीटर बॉक्स में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही एनडीएमसी इलेक्ट्रिक स्टाफ और फायर ब्रिगेड की टीम बीजेपी दफ्तर पहुंच गई।  शाम साढ़े चार बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। केवल कार्यालय परिसर की बिजली चली गई है और इसे बहाल होने में कुछ घंटे लग सकते हैं। इस अग्निकांड में प्रॉपर्टी को किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है और न ही कोई हताहत हुआ है। 

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।