1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली: कड़कड़डूमा मेट्रो स्टेशन के पास ऋषभ टावर की छठी मंजिल पर लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं

दिल्ली: कड़कड़डूमा मेट्रो स्टेशन के पास ऋषभ टावर की छठी मंजिल पर लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं

 Reported By: Abhay Parashar @abhayparashar
 Published : Nov 11, 2021 09:54 pm IST,  Updated : Nov 11, 2021 11:45 pm IST

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कड़कड़डूमा मेट्रो स्टेशन के पास ऋषभ नाम की बिल्डिंग के छठे फ्लोर पर आग लगने की खबर आ रही है। गुरुवार रात 8 बजकर 10 मिनट पर दमकल को आग की सूचना मिली है। दमकल की 11 गाड़ियां मौके पर आग बुझाने के काम में जुटी हुई हैं।

दिल्ली: कड़कड़डूमा मेट्रो स्टेशन के पास ऋषभ टावर की छठी मंजिल पर लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां आग बुझा- India TV Hindi
दिल्ली: कड़कड़डूमा मेट्रो स्टेशन के पास ऋषभ टावर की छठी मंजिल पर लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं Image Source : ANI

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कड़कड़डूमा मेट्रो स्टेशन के पास ऋषभ नाम की बिल्डिंग के छठे फ्लोर पर आग लगने की खबर आ रही है। गुरुवार रात 8 बजकर 10 मिनट पर दमकल को आग की सूचना मिली है। दमकल की 11 गाड़ियां मौके पर आग बुझाने के काम में जुटी हुई हैं। वहीं अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, इस अग्निकांड में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। 

जानकारी के अनुसार, एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। दरअसल जिस इमारत में आग लगी थी उसमें कई दफ्तर मौजूद हैं। वहीं आग लगने के वक्त दफ्तर में कोई मौजूद भी नहीं था। मौके पर पुलिस विभाग और दमकल विभाग के कई कर्मचारी मौजूद हैं। साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आग लगने का कारणों का पता लगाया जा रहा है।

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।