1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. सत्येंद्र जैन से पांच घंटे तक चली पूछताछ, ACB ऑफिस से निकलते ही BJP पर साधा निशाना

सत्येंद्र जैन से पांच घंटे तक चली पूछताछ, ACB ऑफिस से निकलते ही BJP पर साधा निशाना

 Reported By: Bhaskar Mishra, Edited By: Amar Deep
 Published : Jun 06, 2025 06:25 pm IST,  Updated : Jun 06, 2025 06:25 pm IST

आप नेता सत्येंद्र जैन से एसीबी ऑफिस में पांच घंटे तक पूछताछ की गई। उनसे सरकारी स्कूलों में कक्षाओं के निर्माण में हुए कथित भ्रष्टाचार के मामले में पूछताछ की गई। हालांकि पूछताछ के बाद उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधा।

एसीबी ऑफिस में सत्येंद्र जैन से हुई पूछताछ।- India TV Hindi
एसीबी ऑफिस में सत्येंद्र जैन से हुई पूछताछ। Image Source : ANI

दिल्ली के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन को एसीबी ने पूछताछ के लिए अपने दफ्तर बुलाया। इसके बाद सत्येंद्र जैन आज एसीबी के दफ्तर पहुंचे। यहां उनसे सरकारी स्कूलों में कक्षाओं के निर्माण में कथित भ्रष्टाचार के मामले में पूछताछ की गई। सत्येंद्र जैन से करीब घंटे तक पूछताछ की गई। सत्येंद्र जैन को दिल्ली सरकार की एसीबी ने पूछताछ के लिए बुलाया था। हालांकि सत्येंद्र जैन ने इस पूछताछ के बाद भाजपा सरकार पर आरोप लगाए। जैन ने कहा कि भाजपा को हमसे दिक्कत है, क्योंकि हमने बहुत अच्छे स्कूल बनाए हैं। भाजपा को अच्छा काम करने पर ध्यान देना चाहिए। वे 26 साल बाद दिल्ली की सत्ता में आए हैं, उन्हें लोगों के विकास के लिए काम करना चाहिए।

BJP पर साधा निशाना

दरअसल, दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार के दौरान मंत्री रहे सत्येंद्र जैन को एसीबी ने पूछताछ के लिए बुलाया था। यहां सत्येंद्र जैन एसीबी दफ्तर में पेश हुए, जहां करीब पांच घंटे तक उनसे पूछताछ की गई। सत्येंद्र जैन करीब 5 घंटे बाद ACB दफ्तर से निकले। वहीं बाहर निकलने के बाद सत्येंद्र जैन ने कहा, "बीजेपी के आरोपों पर मुझे पूछताछ के लिए बुलाया गया था। वीरेंद्र सचदेवा के लेटर हेड पर जो शिकायत की गई थी, वो मुझे दिखाया गया। मुझसे कह रहे थे कि इतने अच्छे स्कूल क्यों बना दिए?"

'LG से करो पूछताछ'

सत्येंद्र जैन ने कहा, "शिकायत थी कि 9000 per sqm के हिसाब से क्लास रूम बनाए गए, जबकि ACB खुद कह रही है कि 2000 per sqm के हिसाब से निर्माण हुआ है। कहते है मैं मंत्री था, मेरे कहने से बना है, मुझे क्या पता? हजारों लोग विभाग में काम करते हैं, इस हिसाब से तो दिल्ली का एडमिनिस्ट्रेटर LG होता है, तो LG से पूछताछ करो। पहले भी मुझे एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। 8 साल हो गए, अभी भी उसकी जांच चल रही है। 26 साल बाद बीजेपी को सत्ता मिली है। उनको हमसे भी अच्छा काम करके दिखाना चाहिए। ना कि इस तरह की राजनीति करनी चाहिए।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।