1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. बिहार में भारत-नेपाल सीमा के पास चार माओवादी मारे गये: एसएसबी अधिकारी

बिहार में भारत-नेपाल सीमा के पास चार माओवादी मारे गये: एसएसबी अधिकारी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 10, 2020 04:38 pm IST,  Updated : Jul 10, 2020 04:38 pm IST

बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले में भारत-नेपाल सीमा के पास शुक्रवार सुबह सुरक्षाकर्मियों ने चार कथित माओवादियों को मार गिराया।

Four Maoists killed in Bihar close to the Indo-Nepal border - India TV Hindi
Four Maoists killed in Bihar close to the Indo-Nepal border  Image Source : PTI FILE PHOTO

पटना। बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले में भारत-नेपाल सीमा के पास शुक्रवार सुबह सुरक्षाकर्मियों ने चार कथित माओवादियों को मार गिराया। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के एक शीर्ष अधिकारी ने यहां यह जानकारी दी। एसएसबी पटना, के महानिरीक्षक संजय कुमार के मुताबिक सुबह करीब पौने पांच बजे यह मुठभेड़ हुई और गोली लगने से एसएसबी का जवान रितुराज घायल हो गया। 

अधिकारी ने बताया, 'हमें वाल्मीकि नगर रिजर्व से लगे जंगल में माओवादियों के एक समूह के छिपे होने की सूचना मिली थी। संबद्ध पुलिस थाने से संपर्क कर एक अभियान की योजना बनाई गई।' कुमार ने बताया कि राम बाबू साहनी उर्फ राजन के नेतृत्व में माओवादी समूह मौके से भाग गया लेकिन उसका साथी बिपुल और तीन अन्य मुठभेड़ में मारे गये। एसएसबी अधिकारी ने बताया कि साहनी को पकड़ने के लिये तलाश अभियान चलाया जा रहा है। 

उन्होंने बताया कि माओवादियों के ठिकाने से एक एके-56 राइफल, तीन एसएलआर और एक .303 राइफल बरामद की गई। इस बीच, मुंगेर जिले में नक्सलियों ने एक गांव पर धावा बोला, जहां उन्होंने दो लोगों की गला रेत कर हत्या कर दी। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। मुंगेर क्षेत्र के उप महानिरीक्षक मनु महाराज ने कहा कि मृतक की पहचान बृजलाल टुड्डु (39) और अरूण राय (36) के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि यह घटना मुंगेर जिले के खड़गपुर पुलिस थाना क्षेत्र में हुई। नक्सलियों ने मैाके पर पर्चे भी छोड़े हैं जिनमें उन पर पुलिस का मुखबिर होने का आरोप लगाया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।