1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. 'मुझे दुष्कर्म और जान से मारने की मिल रही धमकी...' स्वाति मालीवाल ने किसपर लगाया ये संगीन आरोप

'मुझे दुष्कर्म और जान से मारने की मिल रही धमकी...' स्वाति मालीवाल ने किसपर लगाया ये संगीन आरोप

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : May 26, 2024 04:24 pm IST,  Updated : May 26, 2024 04:24 pm IST

स्वाति मालीवाल ने अपने साथ हुए दुर्व्यवहार की घटना के बाद संगीन आरोप लगाया है। स्वाति ने कहा है कि मुझे बार-बार धमकी मिल रही है, मेरे साथ दुष्कर्म हो सकता है या मेरी हत्या हो सकती है।

swati maliwal case- India TV Hindi
स्वाति मालीवाल ने लगाया संगीन आरोप Image Source : FILE

आम आदमी पार्टी (आप) की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने रविवार को आम आदमी पार्टी पर बड़ा संगीन आरोप लगाया है। स्वाति ने दावा किया है कि कथित तौर पर उनके 'चरित्र हनन' अभियान के बाद उन्हें बलात्कार और जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने यूट्यूबर ध्रुव राठी पर उनके खिलाफ 'एकतरफा' वीडियो पोस्ट करके अपने खिलाफ नफरत अभियान को और बढ़ाने का आरोप लगाया है।अपने एक्स हैंडल पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मिले अपमानजनक संदेशों और बलात्कार की धमकियों के कई स्क्रीनशॉट साझा करते हुए मालीवाल ने कहा कि उनकी अपनी ही पार्टी के नेताओं द्वारा कथित तौर पर उनका चरित्र हनन कर उन्हें शर्मिंदा किया गया है।

स्वाति मालीवाल का ट्वीट

“मालीवाल ने एक्स पोस्ट में कहा, "मेरी अपनी ही पार्टी यानी AAP के नेताओं द्वारा मेरे खिलाफ चरित्र हनन, मुझे शर्मसार करने और भावनाएं भड़काने का अभियान चलाने के बाद, मुझे बलात्कार और जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। यह तब और बढ़ गया जब YouTuber @Dhruv_Rathee ने मेरे खिलाफ एक तरफा वीडियो पोस्ट किया है। स्वाति मालीवाल ने आगे दावा किया कि पार्टी नेतृत्व उन्हें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सहयोगी बिभव कुमार के खिलाफ अपनी शिकायत वापस लेने के लिए डराने-धमकाने की कोशिश कर रहा है।

बता दें कि स्वाति मालीवाल से दुर्व्यवहार के आरोप में सीएम अरविंद केजरीवाल के सहयोगी बिभव कुमार को 4 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

मालीवाल ने 2.5 मिनट के वीडियो का उल्लेख करते हुए लिखा

1. घटना घटित होने की बात स्वीकारने के बाद आम आदमी पार्टी ने अपने रुख से यू-टर्न ले लिया।

2. ⁠एमएलसी रिपोर्ट जो हमले के कारण चोटों का खुलासा करती है।

3. ⁠वीडियो का चुनिंदा हिस्सा जारी किया गया और फिर आरोपी का फोन फॉर्मेट कर दिया गया?

4. ⁠आरोपी को मौका-ए-वारदात (सीएम हाउस) से गिरफ्तार किया गया. उसे फिर से उस स्थान में प्रवेश करने की अनुमति क्यों दी गई? सबूतों से छेड़छाड़ के लिए?

5. एक महिला जो हमेशा सही मुद्दों के लिए खड़ी रहती है, यहां तक ​​कि बिना सुरक्षा के अकेले मणिपुर भी गई, उसे भाजपा ने कैसे खरीद लिया?''

मालीवाल ने अंत में कहा कि वह इन बलात्कार और मौत की धमकियों की शिकायत दिल्ली पुलिस से कर रही हैं और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

इसके बाद स्वाति मालीवाल ने कहा, “जिस तरह से पूरी पार्टी मशीनरी और उसके समर्थकों ने मुझे बदनाम करने और शर्मिंदा करने का प्रयास किया है, वह महिलाओं के मुद्दों पर उनके रुख के बारे में बहुत कुछ बताता है। मैं इन बलात्कार और मौत की धमकियों की रिपोर्ट दिल्लीपुलिस को कर रही हूं। मुझे उम्मीद है कि वे अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे। ”

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।