1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में किशोरी से बलात्कार के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिल्ली में किशोरी से बलात्कार के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 14, 2020 09:42 pm IST,  Updated : Aug 14, 2020 09:42 pm IST

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के सरिता विहार इलाके में 13 वर्षीय एक लड़की से उसके पड़ोसी ने कथित तौर पर बलात्कार किया। यह घटना तब हुई जब वह शौच के लिए बाहर गई थी। 

Girl molested by neighbour in Delhi- India TV Hindi
Girl molested by neighbour in Delhi Image Source : PTI

नयी दिल्ली। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के सरिता विहार इलाके में 13 वर्षीय एक लड़की से उसके पड़ोसी ने कथित तौर पर बलात्कार किया। यह घटना तब हुई जब वह शौच के लिए बाहर गई थी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी पुलिस ने 18 वर्षीय आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार को हुई। 

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सरकारी स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली पीड़िता को चिकीत्सीय परीक्षण के लिए अस्पताल ले जाया गया है। नाबालिग के पिता ने पुलिस को बताया कि यह घटना उस समय हुई जब उनकी बेटी शौच के लिए झुग्गी के बाहर गई थी। अधिकारी ने कहा कि उसका पड़ोसी अपने एक दोस्त के साथ उसे झाड़ियों के पीछे ले गया, जहां 18 वर्षीय युवक ने उससे बलात्कार किया। बाद में, आरोपी मौके से भाग गए। 

सरिता विहार पुलिस थाने में बलात्कार और यौन अपराधों से बाल संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने पड़ोसी के दोस्त को भी पकड़ लिया है और घटना में उसकी भूमिका की पुष्टि कर रही है। पुलिस ने कहा कि पीड़िता ने कहा है कि वह अपने पड़ोसी के दोस्त की पहचान कर सकती है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।