1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. हरियाणा ने आपूर्ति घटाई, दिल्ली में जलसंकट का खतरा

हरियाणा ने आपूर्ति घटाई, दिल्ली में जलसंकट का खतरा

 Reported By: IANS
 Published : Mar 08, 2021 07:02 am IST,  Updated : Mar 08, 2021 07:02 am IST

गर्मियों की शुरुआत के साथ दिल्ली में बड़े पैमाने पर पानी की कमी की खतरा बढ़ गया है, क्योंकि हरियाणा ने राष्ट्रीय राजधानी में कच्चे पानी की आपूर्ति कम कर दी है।

हरियाणा ने आपूर्ति...- India TV Hindi
हरियाणा ने आपूर्ति घटाई, दिल्ली में जलसंकट का खतरा Image Source : ANI

नई दिल्ली: गर्मियों की शुरुआत के साथ दिल्ली में बड़े पैमाने पर पानी की कमी का खतरा बढ़ गया है, क्योंकि हरियाणा ने राष्ट्रीय राजधानी में कच्चे पानी की आपूर्ति कम कर दी है। दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के उपाध्यक्ष राघव चड्ढा ने ट्वीट किया, "हरियाणा ने दिल्ली को कच्चे पानी की आपूर्ति कम कर दी है, जिससे संकट पैदा होगा।"

चड्ढा ने आगे कहा कि इस समय हरियाणा सीएलसी नहर के माध्यम से 683 क्यूसेक के मुकाबले केवल 549.16 क्यूसेक कच्चे पानी की आपूर्ति कर रहा है, जबकि डीएसबी नहर के माध्यम से आपूर्ति 330 क्यूसेक के मुकाबले 306.63 क्यूसेक है। उन्होंने कहा कि दो वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (डब्ल्यूटीपी) - वजीराबाद और चंद्रावल में पानी का उत्पादन 30 फीसदी तक कम हो गया है। इसके अलावा ओखला डब्ल्यूटीपी में पानी का उत्पादन 15 फीसदी कम हो गया।

चड्ढा ने ट्वीट किया, "डीजेबी हरियाणा सरकार के साथ लगातार संपर्क में है और इन मसले का हल युद्धस्तर पर करने का अनुरोध कर रहा है, लेकिन वे ध्यान नहीं दे रहे हैं।" उन्होंने इस मामले में जल शक्ति मंत्रालय के हस्तक्षेप की भी मांग की और हरियाणा सरकार से दिल्ली को पर्याप्त कच्चा पानी जारी करने का आग्रह किया।

राष्ट्रीय राजधानी पहले से ही जल संकट के खतरे में है, क्योंकि पंजाब में भाखड़ा नांगल नहर के चल रहे मरम्मत कार्य के कारण कच्चे पानी की आपूर्ति नहीं हो पाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।