1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. बैंकॉक से दिल्ली लाया करोड़ों का पत्थर और ज्वेलरी, एयरपोर्ट पर पकड़ा गया तस्कर, घर से भी मिला रूबी-पन्ना

बैंकॉक से दिल्ली लाया करोड़ों का पत्थर और ज्वेलरी, एयरपोर्ट पर पकड़ा गया तस्कर, घर से भी मिला रूबी-पन्ना

 Reported By: Abhay Parashar,  Written By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Oct 05, 2026 02:51 pm IST,  Updated : Oct 05, 2026 03:03 pm IST

एयरपोर्ट में पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह ये पूरा सामाना बैंकॉक से दिल्ली लेकर आया। यात्री के तलाशी अभियान के दौरान 3200 पीस कीमती पत्थर और ज्वेलरी बरामद हुई है।

बैंकॉक से दिल्ली लाया करोड़ों का पत्थर और ज्वेलरी- India TV Hindi
बैंकॉक से दिल्ली लाया करोड़ों का पत्थर और ज्वेलरी Image Source : REPORTER INPUT

दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने बैंकॉक से कीमती पत्थरों और ज्वेलरी की तस्करी का मामला पकड़ा है। कस्टम अधिकारियों ने स्पॉट प्रोफाइलिंग के आधार पर एक भारतीय यात्री को पकड़ा है। यात्री 3 अक्टूबर को बैंकॉक से फ्लाइट AI2303 से दिल्ली के टर्मिनल-3 पहुंचा था।

जानिए पत्थर और ज्वेलरी की कीमत

यात्री के सामान और उसकी तलाशी लेने पर 3,200 पीस कीमती पत्थर और ज्वेलरी बरामद हुई। इनकी कीमत करीब 1 करोड़ 1 लाख 54 हजार 600 रुपये बताई गई है। पूछताछ में यात्री ने माना कि वह ये सामान बैंकॉक से दिल्ली लेकर आया था।

45 कैरेट कट-पॉलिश एमराल्ड भी बरामद

इसके बाद कस्टम विभाग ने 4 अक्टूबर को आरोपी से जुड़े एक ठिकाने की तलाशी ली। तलाशी के दौरान वहां से 196.676 किलो काले-हरे रंग के रफ एमराल्ड (कच्चे पन्ने), 221 कैरेट कट-पॉलिश रूबी और 45 कैरेट कट-पॉलिश एमराल्ड बरामद किए गए। इसके अलावा कुछ जरूरी दस्तावेज और अन्य सामान भी मिला।

आरोपी को किया गया गिरफ्तार

कस्टम के मुताबिक, इस पूरे मामले में बरामद कीमती पत्थरों और ज्वेलरी की कुल कीमत करीब 2 करोड़ 2 लाख 54 हजार 400 रुपये है। बरामद सामान को कस्टम एक्ट की धारा 110 के तहत जब्त कर लिया गया है। आरोपी को कस्टम एक्ट की धारा 104 के तहत गिरफ्तार भी किया गया है।

यात्री के पास से करीब 4.43 किलो गांजा बरामद

बता दें कि दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर कस्टम और डीआरआई की टीमें पिछले कुछ महीनों में सोना, ड्रग्स और अन्य प्रतिबंधित सामान की तस्करी के कई मामलों का खुलासा कर चुकी हैं। 29 सितंबर 2026 को कस्टम अधिकारियों ने हनोई से आए एक यात्री के पास से करीब 4.43 किलो गांजा बरामद किया था। इसकी कीमत लगभग 1.55 करोड़ रुपये बताई गई। यात्री को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

वहीं, इसके पहले भी दिल्ली एयरपोर्ट पर बैंकॉक से तस्करी के सामान के मामले सामने आए हैं। इसमें जंगली जानवरों की भी तस्करी शामिल है। कस्टम विभाग और पुलिस की टीम ने आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की साथ ही उनके नेटवर्क का भी पता लगाया।

ये भी पढ़ें: 

दिल्ली में BJP राज्यसभा सांसद के घर चोरी, बाथरूम की टोंटी और गटर का ढक्कन भी ले गए चोर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।