1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. लोगों को हीटवेव से बचाने के लिए सीएम रेखा गुप्ता ने जारी किए आदेश, मजदूरों को दोपहर में 1-4 बजे तक आराम जरूरी

लोगों को हीटवेव से बचाने के लिए सीएम रेखा गुप्ता ने जारी किए आदेश, मजदूरों को दोपहर में 1-4 बजे तक आराम जरूरी

 Reported By: Sanjay Sah Edited By: Shakti Singh
 Published : May 02, 2026 10:35 pm IST,  Updated : May 02, 2026 10:35 pm IST

दिल्ली सीएम ने साफ किया है कि मजदूर चाहे सरकारी काम कर रहे हों या प्राइवेट, लेकिन उन्हें दोपहर में 1 बजे से 4 बजे तक आराम देना जरूरी है। इसके साथ ही डीटीसी बसों में पीने के पानी की व्यवस्था की गई है।

Rekha Gupta- India TV Hindi
रेखा गुप्ता Image Source : X/REKHAGUPTA

दिल्ली में हीटवेव का कहर जारी है और रोजाना यहां का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा रहा है। सबसे ज्यादा गर्मी दोपहर के समय में होती है और इससे निपटने के लिए दिल्ली की मुख्यमंत्री ने कई आदेश जारी किए हैं। इनमें मजदूरों को दोपहर के समय में आराम देना, डीटीसी बसों में पीने के पानी की व्यवस्था करना, बस शेल्टर पर ओआरएस देना, अस्पतालों में कूलिंग एरिया बनाना और हीटवेव की चपेट में आए लोगों के इलाज की व्यवस्था करना शामिल है। इसके अलावा स्कूलों में बच्चों के लिए पानी और ओआरएस की व्यवस्था की जा रही है। लोगों को गर्मी से बचाने के लिए वॉलंटियर्स अलग-अलग जगहों पर कैप और कॉटन के मफलर बांट रहे हैं।

दिल्ली सीएम ने बताया, "हीट वेव (लू) का असर सभी लोगों पर पड़ता है, लेकिन सबसे ज्यादा दिक्कत उन मजदूरों और श्रमिकों को होती है जो तेज धूप में काम करते हैं। सरकार के निर्देशानुसार, दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक सभी मजदूरों को आराम दिया जाना जरूरी है, चाहे वे प्राइवेट में काम कर रहे हों या सरकारी काम में। DTC की बसों में यात्रियों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था की गई है। बस शेल्टर पर जल सेवक तैनात किए जा रहे हैं, जो लोगों को पानी और ORS देंगे। अस्पतालों में हीट वेव से जुड़ी सभी जरूरी दवाइयाँ और इलाज की व्यवस्था कर दी गई है। अस्पतालों में ठंडे स्थान (कूलिंग एरिया) बनाए जा रहे हैं। स्कूलों में भी बच्चों के लिए पानी और ORS की व्यवस्था पहले से कर ली गई है। वॉलंटियर्स अलग-अलग जगहों पर कैप और कॉटन मफलर बांट रहे हैं, ताकि लोग खुद को गर्मी से बचा सकें।"

दिल्ली में बढ़ा अधिकतम तापमान

दिल्ली में शनिवार सुबह अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों में वृद्धि देखी गई। शनिवार को सफदरजंग में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो शुक्रवार से 3.1 डिग्री अधिक है। अधिकतम तापमान सामान्य से 0.7 डिग्री कम 38.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह शुक्रवार के मुकाबले 2.2 डिग्री अधिक रहा। अन्य मौसम स्टेशन ने भी न्यूनतम तापमान में इसी तरह की वृद्धि दर्ज की। पालम में न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो शुक्रवार की तुलना में 2.3 डिग्री अधिक है; लोधी रोड में न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो एक दिन पहले की तुलना में तीन डिग्री अधिक है। रिज में 3.3 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई और आयानगर में 4.2 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। रिज और आयानगर में न्यूनतम तापमान क्रमशः 23.7 डिग्री सेल्सियस और 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा। आईएमडी के अनुसार, रविवार को अधिकतम तापमान 36-38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 26-28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

यह भी पढ़ें-

दिल्ली के सफदरजंग इलाके में जज ने लगाई फांसी, सुसाइड से मचा हड़कंप

दिल्ली में अब निजी स्कूलों की नहीं चलेगी मनमानी, फीस को लेकर DoE ने दिए कड़े निर्देश

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।