1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. लोधी रोड में तेज रफ्तार ऑडी ने स्कूटर को मारी टक्कर, एक शख्स की हालत गंभीर, जांच में जुटी पुलिस

लोधी रोड में तेज रफ्तार ऑडी ने स्कूटर को मारी टक्कर, एक शख्स की हालत गंभीर, जांच में जुटी पुलिस

 Edited By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : Feb 18, 2025 03:26 pm IST,  Updated : Feb 18, 2025 03:26 pm IST

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लोधी रोड पर एक तेज रफ्तार ऑडी कार ने एक स्कूटर को टक्कर मार दी। स्कूटर पर दो लोग सवार थे, जिसमें से एक शख्स की हालत गंभीर बताई जा रही है। बता दें कि पुलिस ने दोनों कार सवारों को हिरासत में ले लिया है।

high speed Audi hit a scooter on Lodhi Road one person is in critical condition delhi police is inve- India TV Hindi
लोधी रोड में तेज रफ्तार ऑडी ने स्कूटर को मारी टक्कर Image Source : FILE PHOTO

दिल्ली के लोधी रोड पर तेज रफ्तार ऑडी कार द्वारा स्कूटर को टक्कर मारने से दो व्यक्ति घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि घायलों की पहचान नैतिक और अभिषेक के रूप में हुई है, जिन्हें कार में सवार लोग अस्पताल लेकर गए। अतिरिक्त उपायुक्त (दक्षिण) अचिन गर्ग ने कहा कि नैतिक की हालत स्थिर है जबकि अभिषेक की गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना जोरबाग डाकघर के पास हुई जब तेज रफ्तार लाल ऑडी एक स्कूटर को टक्कर मारने के बाद पेड़ से टकरा गई। गर्ग ने कहा, "पूर्वाह्न 11:45 बजे पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) पर कॉल आई, जिसमें पुलिस को दुर्घटना के बारे में बताया गया।" 

ऑडी कार ने स्कूटर सवार को मारी टक्कर

पुलिस के मुताबिक, घटना के समय 19 और 21 साल की उम्र के दो युवक कार के अंदर थे। दोनों छात्र हैं। पुलिस ने बताया कि नैतिक और अभिषेक अपनी दादी से मिलने के बाद घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। गर्ग ने कहा, "हमने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। दिल्ली पुलिस ने कार में सवार दोनों लोगों को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल कर रही है। दिल्ली पुलिस में मुताबिक ऑडी कार चालक रैश ड्राइविंग कर रहा था। एडिशनल डीसीपी साउथ सचिन गर्ग ने कहा, "कल रात करीब 12 बजे हमें जोरबाग पोस्ट ऑफिस के सामने एक्सीडेंट की पीसीआर कॉल मिली, जिसमें एक लाल रंग की कार और एक स्कूटी का एक्सीडेंट हुआ।"

एक घायल की हालत गंभीर

उन्होंने बताया कि कार में दो लोग सवार थे, एक की उम्र 19 साल और दूसरे की उम्र 21 साल है और स्कूटर पर सवार पीड़ित 20 साल और 14 साल के हैं। एक पीड़ित की हालत गंभीर है और दूसरे की हालत थोड़ी स्थिर है। ऑडी कार चलाने वाले लोग छात्र हैं। हम सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं और स्थानीय जांच भी की जा रही है। कानूनी कार्रवाई पहले ही की जा चुकी है। आरोपियों में से एक के पिता का ज्वैलरी शोरूम है और दूसरे का गुड़गांव में ऑटो पार्ट्स का कारोबार है। कार ज्वैलर के नाम पर है, इसलिए सबसे अधिक संभावना है कि (ज्वैलर का बेटा) इसे चला रहा था, लेकिन यह भी जांच का एक हिस्सा है।"

(इनपुट-भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।