1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. इंसानियत भी मर गई! अस्पताल में मृतक महिला के कानों से कर्मचारी ने चुरा ली ज्वेलरी, सामने आया वीडियो

इंसानियत भी मर गई! अस्पताल में मृतक महिला के कानों से कर्मचारी ने चुरा ली ज्वेलरी, सामने आया वीडियो

 Reported By: Kumar Sonu Edited By: Mangal Yadav
 Published : Dec 02, 2025 08:22 am IST,  Updated : Dec 02, 2025 08:34 am IST

दिल्ली के कृष्णा नगर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में एक चौंकाने वाली घटना हुई, जहां एक स्टाफ मेंबर को CCTV में एक मरी हुई बुज़ुर्ग महिला के शरीर से गहने चुराते हुए पकड़ा गया।

मृतक बुजुर्ग महिला के कानों से गहने चुराती हुई अस्पताल की कर्मचारी- India TV Hindi
मृतक बुजुर्ग महिला के कानों से गहने चुराती हुई अस्पताल की कर्मचारी Image Source : REPORTER

नई दिल्लीः दिल्ली के कृष्णा नगर इलाके में एक प्राइवेट हॉस्पिटल में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। अस्पताल की महिला कर्मचारी को मरी हुई बुज़ुर्ग महिला के शरीर से गहने चुराते हुए पकड़ा गया। चोरी करते हुए अस्पताल स्टाप की हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।  महिला को 11 नवंबर को गंभीर हालत में हॉस्पिटल लाया गया था और बाद में उसकी मौत हो गई।

सीसीटीवी में चोरी करते पकड़ी गई महिला कर्मचारी

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के कृष्णा नगर इलाके के एक अस्पताल का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बेड पर मृतक महिला के कानो से महिला स्टाफ ज्वेलरी चुराता हुआ दिखाई दे रही है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि BNS के तहत 302(2) की धारा में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। 

मृतक महिला के बेटे ने दर्ज कराई शिकायत

मृतक महिला के बेटे की तरफ से दी गई शिकायत में कहा गया है कि मेरी माता जी बीना रानी गुप्ता को अचानक तबियत खराब होने के कारण उन्हें एक हॉस्पिटल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कवाया गया जिन्हें 5-6 स्टाफ मेम्बर्स ने Attend किया। उन्होंने कान में टॉप्स और कान की चैन पहनी हुई भी जिनका वजन लगभग 10 ग्राम था। सोने के टॉप्स व कान चैन अस्पताल के किसी कर्मचारी ने चुरा लिया। जब मैने मांगा तो मेरे साथ बदसलूकी भी की गई।  

यहां देखें वीडियो

यूपी में भी सामने आया था इसी तरह का मामला

बता दें कि ऐसी ही एक घटना यूपी के शामली में हुई थी, जहां एक वार्ड बॉय पर सड़क दुर्घटना में घायल एक महिला के कान से झुमका चुराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। CCTV फुटेज से चोरी की पुष्टि हुई, और गिरफ्तारी के बाद चोरी का सामान उसके पास से बरामद किया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।