1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. जामा मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान रो पड़े इमाम बुखारी, पीएम मोदी से की ये खास अपील

जामा मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान रो पड़े इमाम बुखारी, पीएम मोदी से की ये खास अपील

 Reported By: Shoaib Raza Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Dec 06, 2024 02:31 pm IST,  Updated : Dec 06, 2024 03:02 pm IST

दिल्ली की जामा मस्जिद के इमाम ने कहा कि हम जिस हालत में 1947 में खड़े थे। उससे भी बदतर हालात में हम अब भी खड़े हैं। देश आगे किस तरफ जाएगा? ये कोई नहीं जानता है।

जामा मस्जिद के इमाम सय्यद अहमद बुखारी- India TV Hindi
जामा मस्जिद के इमाम सय्यद अहमद बुखारी Image Source : INDIA TV

दिल्ली में जुमे (शुक्रवार) की नमाज के दौरान जामा मस्जिद के इमाम सय्यद अहमद बुखारी रो पड़े। बुखारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के मुसलमान से बात करें। पीएम मोदी बातचीत के लिए तीन हिंदू और तीन मुसलमानों को बुलाएं। 

मुसलमानों के दिलों को जीतें पीएम मोदी

बुखारी ने कहा, 'पीएम मोदी साहब बहुत हो चुका है। आप जिस कुर्सी पर बैठे हैं। आप इंसाफ करें। मुसलमानों के दिलों को जीतें। जो छोटे-छोटे छुटभइय्या लोग देश के माहौल को खराब कर रहे हैं। उन्हें रोकिये, मैं अपने नौजवानों से कहूंगा। आप सब्र कीजिए।'

ये सब बातें देश के लिए अच्छी नहीं- बुखारी

इसके साथ ही इमाम सय्यद अहमद बुखारी ने कहा, ASI ने हमें बताया हैं कि दिल्ली जामा मस्जिद के सर्वें का हमारा कोई इरादा नहीं है। लेकिन संभल, अजमेर और दूसरी जगह पर जो सर्वें हो रहा हैं। उस पर सरकार को गंभीरता से सोचना चाहिए। ये सब बातें देश के लिए अच्छी नहीं हैं।'

भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश

दिल्ली की जामा मस्जिद के इमाम ने कहा, 'देश की आजादी  के बाद मुसलमानों का ये सोचना था कि भारत में रहकर अधिकार मिलेंगे, इंसाफ होगा लेकिन अफसोस देश के हालत क्या बन गए हैं? हमारा देश दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। आगे देश किस तरफ जाएगा कोई नहीं जानता है।' 

मुसलमानों की परेशानी को समझें पीएम मोदी

बुखारी ने कहा, 'पीएम मोदी साहब आपसे कहना चाहता हूं। आज देश आपकी तरफ देख रहा है। आपको तय करना है कि देश किस तरफ जाएगा। हमें उम्मीद है सरकार मुसलमानों की परेशानी को समझेगी।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।